देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET अब केवल एक पेपर लीक विवाद नहीं रह गया है बल्कि एजेंसियां भी अब इनके घेरे में आ रही हैं. परीक्षा रद्द होने की वजह से स्टूडेंट्स गुस्से में हैं. छात्र सवाल कर रहे हैं कि क्या हम पेपर लीक होने के लिए इतनी मेहनत करते हैं? पूरे साल रात-रात भर जागकर पढ़ाई करते हैं.
गुस्सा जाहिर करते हुए छात्रों ने NTA से सवाल किया कि क्या सुरक्षा केवल हमारे लिए है, खुद एजेंसी के लिए नहीं. छात्रों ने कहा कि हमारे बाल खुलवाए गए, पैंट की बटन को कट करवाया गया और लंबी-लंबी कतारों में घंटों तक इंतजार करवाया गया फिर भी पेपर लीक हो गया. उस दौरान NTA ने कड़ी सुरक्षा की बात की है.
साल 2024 में भी ऐसा ही हुआ था
अब छात्र सवाल उठा रहे हैं कि साल 2024 में ऐसा ही हुआ था और इस साल भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ. बच्चे साल भर बहुत मेहनत करते हैं, उनके साथ ऐसा होना गलत है.
छात्र कर रहे ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग
अब छात्र इसे लेकर मांग कर रहे हैं कि आने वाले समय में नीट परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में कराई जाए जिससे लाखों छात्रों का भविष्य बार-बार खतरे में न पड़े.
खो जाता है मेंटल पीस
छात्र NTA से सवाल कर रहे हैं कि पेपर लीक में आखिर हमारी गलती क्या है. सारी सुरक्षाओं छात्रों की ओर से होनी चाहिए. कई छात्रों ने तो यहां तक कहा कि बार-बार परीक्षा रद्द होने किसी ट्रॉमा जैसा लगता है. मानो आपकी मेंटल पीस ही खत्म हो गया हो.
मन में बैठ रहा डर
कोटा में नीट की तैयारी करने वाली छात्रोंओं ने आजतक से बात करते हुए बताया कि बार-बार पेपर लीक होने से हमारे मन में डर बैठ गया है. हम मेहनत करते हैं और डर लगता है कि कहीं हम पेपर देकर निकलें तो पता चलता है कि फिर से पेपर लीक हो गया. भोपाल की एक छात्रा ने कहा कि हमें बहुत दुख हो रहा है. जब पता चला कि इतना इजी पेपर आया था, लेकिन अब सब खुशी पर पानी फिर गया है. इसमें एजेंसी की बड़ी लापरवाही दिखाई देती है.