इंडिया पोस्ट ने महाराष्ट्र सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों जैसे नवी मुंबई, सोलापुर, पुणे, अहमदनगर, ठाणे आदि में कुल 3650 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जो उम्मीदवार पोस्ट ऑफिस में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए ये शानदार मौका है. जीडीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है.
आपको बता दें, जॉब प्रोफाइल में ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर, और डाक सेवक शामिल हैं. इन सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों को गणित और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों (अनिवार्य विषयों के रूप में अध्ययन) के साथ कक्षा 10 की परीक्षा पास की हो. जिन उम्मीदवारों ने प्रथम प्रयास में कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट के माध्यम से भी पास की है वह भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इसी के साथ स्थानीय भाषा और बुनियादी कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है.
आवेदन फीस
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है वहीं SC/ST/PWD उम्मीदवारों को कोई आवेदन फीस नहीं देनी है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर स्वचालित रूप से उत्पन्न मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा. केवल कक्षा 10 की परीक्षा में प्राप्त अंकों पर विचार किया जाएगा.
यहां देखें भर्ती का नोटिफिकेशन