scorecardresearch
 

एयरपोर्ट पर कैसे मिलती है नौकरी? सिर्फ 12वीं पास भी पा सकते हैं लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

आज के समय में एविएशन इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही एयरपोर्ट पर जॉब के अवसर भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. युवा इसकी ओर अच्छी सैलरी की वजह से आकर्षित हो रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो, जान लें इससे जुड़ी सारी डिटेल.

Advertisement
X
Airport jobs Aviation career (Photo : Pexels)
Airport jobs Aviation career (Photo : Pexels)

एविएशन सेक्टर आज के दौर में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले इंडस्ट्रीज में से एक बन चुका है, जहां करियर के कई नए रास्ते खुल रहे हैं. अगर आप भी ऐसी नौकरी चाहते हैं जिसमें अच्छी सैलरी के साथ ग्रोथ और प्रोफेशनल माहौल मिले, तो एयरपोर्ट से जुड़े कोर्स आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं. इन कोर्सेज के जरिए आपको एयरपोर्ट पर कई भूमिकाओं में काम करने का मौका मिल सकता है जिससे आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं. इन कोर्सेज के जरिए आप ग्राउंड स्टाफ, केबिन क्रू, कस्टमर सर्विस जैसे कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा सकते हैं. 

एयरपोर्ट पर काम करना केवल अच्छी सैलरी नहीं देते बल्कि प्रोफेशनल माहौल, स्मार्ट लाइफस्टाइल और ग्रोथ का भी बेहतरीन मौके देते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से कोर्स एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाते हैं. 

ग्राउंड स्टाफ 

ग्राउंड स्टाफ को एयरपोर्ट पर यात्रियों की मदद करने के लिए तैनात की जाती है. इनका काम होता है यात्रियों का चेक-इन करवाना, बोर्डिंग पास देना और यात्रा से जुड़ी हर आवश्यक जानकारी को बताना. किसी भी यात्री को फ्लाइट के टाइम, गेट नंबर समेत किसी भी चीज से जुड़ी जानकारी चाहिए होती है, तो वे ग्राउंड स्टाफ को संपर्क कर सकते हैं. 

केबिन क्रू 

केबिन क्रू फ्लाइट के अंदर काम करते हैं. वह यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर फोकस करते हैं. फ्लाइट उड़ने से पहले वह यात्रियों को सारी जानकारी शेयर करते हैं. इसके साथ ही वह यात्रा के दौरान खाना भी सर्व करते हैं.

Advertisement

एयरपोर्ट ऑपरेशन स्टाफ 

एयरपोर्ट ऑपरेशन स्टाफ का काम एयरपोर्ट के संचालन को सही तरह से चलाना है. ये फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग की प्लानिंग करते हैं. साथ ही वह यह सुनिश्चित करते हैं कि सब कुछ सुरक्षित तरीके से हो जाए. 

सिक्योरिटी स्टाफ 

एयरपोर्ट पर मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते हैं. इनका मुख्य काम यात्रियों और उनके सामान की जांच करना होता है ताकि कोई भी ऐसा सामान फ्लाइट में न जाए जो और यात्रियों के लिए खतरा बन सके. 

टेक्निकल जॉब्स 

टेक्निकल जॉब्स में वे लोग आते हैं, जो तकनीक से जुड़ा काम संभालते हैं. यानी कि इंजीनियर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी. इंजीनियर फ्लाइट की मरम्मत का ध्यान रखता है ताकि एयरक्राफ्ट सुरक्षित रहे. वहीं ATC अधिकारी हवा में उड़ रहे विमानों को कंट्रोल करते हैं और सुरक्षित तरीके से टेक ऑफ और लैंडिंग करवाते हैं. 

एयरपोर्ट इस तरह मिलती है नौकरी?

एयरपोर्ट पर नौकरी पाने के कई तरीके होते हैं. एयरलाइन कंपनियां अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर वैकेंसी निकालती हैं, जहां से ऑनलाइन आवेदन कर आप इंटरव्यू और ट्रेनिंग के बाद नियुक्त होते हैं. सरकारी नौकरियों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के तहत एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए हायरिंग होती है. इसके अलावा थर्ड पार्टी कंपनियां भी ग्राउंड स्टाफ जैसी पोस्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हायर करती हैं, जबकि सिक्योरिटी जॉब के लिए SSC जैसी सरकारी परीक्षा पास करनी होती है.

Advertisement

करनी होती है ये पढ़ाई 

एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए छात्र किसी भी स्ट्रीम से 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद एविएशन से जुड़े कोर्स जैसे डिप्लोमा इन  एविएशन हॉस्पिटैलिटी, एयरपोर्ट मैनेजमेंट या ग्राउंड स्टाफ सर्विस कोर्स करना अच्छा होता है. साथ ही इस फील्ड में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, कॉन्फिडेंस और अच्छी पर्सनालिटी होना बहुत आवश्यक है. वहीं, ग्राउंड स्टाफ पोस्ट पर काम करने के लिए 12वीं पास या ग्रेजुएशन के साथ बेसिक कंप्यूटर नॉलेज जरूरी है. केबिन क्रू के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन के साथ अच्छी इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्किल और अच्छी पर्सनालिटी चाहिए. टेक्निकल जॉब्स के लिए इंजीनियरिंग करनी होती है, जबकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के लिए BSc या B.Tech के साथ इसे जुड़ी परीक्षा पास करना जरूरी होता है. 

मिलती है आकर्षक सैलरी 

एयरपोर्ट पर सैलरी एक्सपीरियंस पर निर्भर करती है. ग्राउंड स्टाफ को करीब 20,000 से 40,000 तक, केबिन क्रू को 25,000 से 1,00,000 तक और ऑपरेशन स्टाफ को 30,000 से 60,000 तक सैलरी मिलती है. वहीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को 40,000 से 1.5 लाख रुपये तक सैलरी मिल सकती है. 
 
 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement