scorecardresearch
 

गूगल फेलोशिप में आवेदन कर पब्लिक पॉलिसी में बना ले अपना करियर, जाने क्या है योग्यता और कितना मिलगा स्टाइपेंड?

गूगल ने एक बार फिर से फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे हैं. इसमें आवेदन कर छात्रों को विभिन्न संगठनों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. इस दौरान इंटरनेट पॉलिसी, डिजिटल अधिकार, टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर रिसर्च करने का अवसर मिलेगा. 

Advertisement
X
गूगल ने एक बार फिर से फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे हैं. (Photo : AP)
गूगल ने एक बार फिर से फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे हैं. (Photo : AP)

अगर आपको भी टेक्नोलॉजी, इंटरनेट और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र आकर्षित करते हैं और आप इनमें ही अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास है. गूगल ने Summer Public Policy Fellowship 2026  के लिए आवेदन मांगे हैं. इस फेलोशिप के दौरान छात्रों को अलग-अलग संगठनों के साथ काम करने का मौका मिलता है, जहां वह इंटरनेट पॉलिसी, डिजिटल अधिकार, टेक्नोलॉजी से जुड़े काम सीखते हैं और इन विषयों में रिसर्च भी करते हैं. इस फेलोशिप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. 

मिलेगा शानदार मौका

Google Summer Public Policy Fellowship एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें छात्रों को टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी नीतियों पर काम करने का मौका मिलता है. गूगल की ओर से जारी इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करना है, जो डिजिटल पॉलिसी, इंटरनेट गवर्नेंस, डेटा प्राइवेसी और टेक्नोलॉजी से जुड़े फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं. 

हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों को काम के बेसिस पर स्टाइपेंड दिया जाएगा. इस Full-time यानी करीब 40 घंटे प्रति सप्ताह काम करने पर 12,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 11,11,258 रुपये) का स्टाइपेंड मिलता है. वहीं, पार्ट टाइम काम में लगभग 20 घंटे प्रति सप्ताह काम करने पर 6,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 5,55,629 रुपये) का स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Direct link to apply for Google Summer 2026 Public Policy Fellowship

Advertisement

शुरू हो गए हैं आवेदन 

इस फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. छात्र 9 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी पॉलिसी में रुचि हो. कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों में कुछ जरूरी योग्यता होना चाहिए जैसे मजबूत विश्लेषणात्मक (Analytical) क्षमता, कम्युनिकेशन स्किल और लिखने का स्किल , रिसर्च करने की क्षमता, एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव, तेज गति वाले वातावरण में प्रभावी तरीके से काम करने की योग्यता. इस साथ ही 1 जनवरी 2026 तक छात्र की उम्र  कम से कम 18 साल होनी चाहिए. वहीं, जो छात्र इसके पहले इस फेलोशिप में शामिल हो चुके हैं, वह भी इसके पात्र नहीं हैं. 

इस तरह भरें फॉर्म 

फेलोशिप के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल आवेदन फॉर्म पर जाएं. फॉर्म में मांगी गई सारी डिटेल को सावधानी से भरें. इसमें आपको शिक्षा से जुड़ी जानकारी,आवेदन के दौरान आपको अपना रिज्यूमे (Resume) और रेफरेंस अपलोड करें. संगठन की प्राथमिकता और पर्सनल स्टेटमेंट भरें. इसके बाद से फॉर्म सब्मिट कर दें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement