scorecardresearch
 

पुलिस भर्ती में कैसे होता है थर्ड जेंडर का फिजिकल टेस्ट? इस बार इतने लोग हुए सेलेक्ट

बिहार पुलिस दरोगा प्रीलिम्स भर्ती के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. इसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के अलावा थर्ड जेंडर ने भी भाग लिया था. लेकिन क्या आपने ये सोचा है कि थर्ड जेंडर का फिजिकल टेस्ट कैसे होगा? जानिए- इसके लिए किस तरह फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा.

Advertisement
X
बिहार पुलिस दरोगा प्रीलिम्स भर्ती के लिए इस तरह होगा फिजिकल टेस्ट. (Photo : PTI )
बिहार पुलिस दरोगा प्रीलिम्स भर्ती के लिए इस तरह होगा फिजिकल टेस्ट. (Photo : PTI )

पुलिस भर्ती को नौकरी का अहम जरिया माना जाता है. इन पदों पर हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन  करते हैं जिसमें बड़ी संख्या और पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग लेते हैं. लेकिन अब एक नया बदलाव देखा गया है. बिहार पुलिस दरोगा प्रीलिम्स भर्ती के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. इसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के अलावा थर्ड जेंडर ने भी भाग लिया था. ऐसे में थर्ड जेंडर को पुलिस में भर्ती करने का क्या है पूरा क्राइटेरिया? इसके लिए किस तरह फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा ज्यादातर लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में. 

बिहार ने दिया मौका 

देशभर की पुलिस भर्ती में जर्ड जेंडर्स को मौका देना शुरू कर दिया है.   बिहार पुलिस SI भर्ती 2024 में थर्ड जेंडर को शामिल किया गया था, जिसके जरिए पहली बार बिहार पुलिस में 3 थर्ड जेंडर उम्मीदवार को नियुक्त किया गया था. इसके साथ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में भी थर्ड जेंडर को मौका  दिया जाने की शुरुआत हो गई है. 

इस साल इतने उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट 

खास बात ये है कि बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन कुछ समय पहले किया गया था जिसका परिणाम की घोषणा कर दी गई है. इस दौरान कुल 35 हजार उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था जिसमें से 17 थर्ड जेंडर ने परीक्षा पास कर ली है. अब आने वाले समय में उन्हें फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा. 

Advertisement

नोटिफिकेशन में पढ़ें- https://bpssc.bihar.gov.in/Notices/Advt.%2005-2025.pdf

कैसे होगा फिजिकल टेस्ट?

जिस तरह से बिहार पुलिस SI भर्ती में महिला और पुरुष कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट होगा, उसकी तरह से थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए भी टेस्ट निर्धारित हैं. जारी हुए भर्ती नोटिफिकेशन में इस बात को साफ कर दिया गया है कि थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स के लिए शारीरिक मापदण्ड और शारीरिक दक्षता परीक्षा मापदण्ड पिछड़ा वर्ग की महिला कैंडिडेट्स के बराबर होंगे. 

इसके लिए -

हाईट: बिहार पुलिस SI भर्ती में थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम 155 हाईट सेमी तय की गई है, जो सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है. महिलाओं के चेस्ट का नाप नहीं होता है. वहीं, वेट न्यूनतम 48 किमी होना अनिवार्य है.  

दौड़: बता दें कि बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा को पास कर चुके थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी. यह अन्य महिला उम्मीदवारों के लिए भई निर्धारित किया गया है. हर कैंडिडेट्स को तीन मौके मिलेंगे.

हाई जंप: बिहार पुलिस SI भर्ती में थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को कम से कम 3 फीट ऊंची छलांग लगानी होगी. इसके लिए भी हर उम्मीदवार को तीन मौके दिए जाएंगे. 

गोला फेंक: वहीं, बिहार पुलिस SI भर्ती में थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स के सभी महिला उम्मीदवारों को 12 पाउंड का गोला कम से कम तक 10 फीट तक फेंकना होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement