scorecardresearch
 

AEES Recruitment 2019: टीचर्स पद पर 57 वैकेंसी, इस लिंक से करें आवेदन

अगर आप शिक्षक पद के लिए सरकारी नौकरी चाहते हैं तो आपके लिए यहां दी गई लिंक बहुत काम की है. एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (AEES) ने टीजीटी, पीआरटी, पीजीटी, लाइब्रेरियन और स्पेशल एजुकेशन पोस्ट के लिए 57 वैकेंसी निकाली हैं.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

AEES Teacher Recruitment 2019:  

अगर आप शिक्षक पद के लिए सरकारी नौकरी चाहते हैं तो आपके लिए यहां दी गई लिंक बहुत काम की है. एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी (AEES) ने टीजीटी, पीआरटी, पीजीटी, लाइब्रेरियन और स्पेशल एजुकेशन पोस्ट के लिए 57 वैकेंसी निकाली हैं. आप AEES की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.aees.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 20 जुलाई है. ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां दी गई लिंक जरूर देखें.

ऐसे होगा सेलेक्शन:

इन सभी 57 पदों का आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन सभी  पोस्ट्स के लिए आपका चयन जरूरी अर्हता के साथ-साथ एक लिखित परीक्षा के आधार पर होगा.

ये हैं वैकेंसी

 (PRT) के लिए 30 पोस्ट्स

TGT (Maths/ Physics) के लिए 4 पोस्ट्स

TGT (Chemistry/ Biology) के लिए 1 पोस्ट

TGT (English) के लिए 4 पोस्ट्स

Advertisement

TGT (Hindi/Sanskrit) के लिए 8 पोस्ट्स

PGT (Hindi) के लिए 1 पोस्ट

PGT (Physics) के लिए 1 पोस्ट

PGT (Chemistry) के लिए 1 पोस्ट

Librarian के लिए 2 पोस्ट

Special Educator के लिए 1 पोस्ट

ये हैं फुल फॉर्म

PGT: Post  Graduate  Teacher

TGT: Trained  Graduate Teacher

PRT: Primary  Teacher

PRT, TGT, PGT के लिए आवेदन के लिए ये है योग्यता

प्राइमरी टीचर (PRT)- इन पदों में आवेदन के लिए कैंडीडेट्स के पास सीनियर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट में 50% नंबर होना जरूरी है. इंटरमीडिएट में 50% नंबर हो. और 2 साल का डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.ED.) भी जरूरी है. कैंडीडेट्स के पास B.El.Ed. का डिप्लोमा हो तो वह भी मान्य होगा.

TGT: Trained  Graduate Teacher- इन पदों में अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50% नंबरों के साथ बैचलर डिग्री,  NCERT के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से चार साल का इंटिग्रेटेड डिग्री कोर्स और CTET पेपर 2 पास किया हो.

PGT: Post  Graduate  Teacher- इन पदों में आवेदन के लिए कैंडीडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50% नंबरों के साथ मास्टर डिग्री हो. NCERT के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से दो साल का इंटिग्रेटेड डिग्री कोर्स और जिस सब्जेक्ट में आवेदन कर रहे हैं उसमें 50% नंबर होने चाहिए. कैंडीडेट्स के B.ED. की डिग्री होना जरूरी है.

Advertisement

इस लिंक में पढ़ें पूरी जानकारी और करें सीधे आवेदन

अप्लाई कर रहे हैं तो जान लें कुछ सामान्य शर्तें:

1: वही कैंडीडेट अप्लाई करें जो भारत में कहीं भी काम करने के इच्छुक हैं.

2. योग्यता की जरूरी शर्तों और आवेदकों के चयन का तरीका AEES का अपना है, जो आवेदकों के लिए अंतिम और बाध्यकारी होगा.

3. Travelling भत्ता: अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के योग्य उम्मीदवार जो बाहर से आएंगे उन्हें द्वितीय श्रेणी की ट्रेन का किराया भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा करीब के जिलों से आने वालों को भी साधारण राज्य परिवहन बस का किराया कम से कम रूट के अनुसार दिया जाएगा.

4. ये भुगतान सरकारी नियमों के अनुसार तभी लिया जाएगा जब स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है. ये किसी भी अनुसूचित जाति या वर्ग के लिए स्वीकार्य नहीं है.

5. अगर एससी-एसटी के उम्मीदवार पहले से ही केंद्र / राज्य सरकार के निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त निकायों, स्थानीय सरकारी संस्थानों और पंचायतों में नौकरी कर रहे हैं, तो उन्हें ये ट्रैवलिंग अलाउंस नहीं दिया जाएगा.

Advertisement
Advertisement