NEET UG 2023 Re-Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) मंगलवार 11 अप्रैल, 2023 को नीट यूजी 2023 के रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोलने जा रहा था. हालांकि, इस दिन भी छात्र नीट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए क्योंकि रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लाइव नहीं हो पाया था.
NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET 2023 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल 11 अप्रैल, 2023 को खोला जाना था और 13 अप्रैल, 2023 को बंद होना था. छात्रों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया था. हालांकि, जैसे-जैसे आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक आ रही है, छात्रों और नीट उम्मीदवारों ने अपनी शिकायतें ट्विटर के माध्यम से शेयर की हैं.
NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 06 मार्च, 2023 को शुरू हुआ था. एनटीए ने 06 अप्रैल, 2023 को रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया था. हालांकि, कई उम्मीदवारों ने NEET रजिस्ट्रेशन पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की थी. इसी के चलते NTA ने एक बार दोबारा रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन किया था. किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.