scorecardresearch
 

5 साल की भतीजी मांग रही थी Mango, गुस्साए चाचा ने मासूम का काटा गला, शव बोरे में कर दिया पैक

UP News: उत्तर प्रदेश के शामली में एक शख्स ने अपनी ही पांच साल की भतीजी को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि वह खाने के समय बार-बार आम मांग रही थी. घटना जिले के शामली के खेड़ा कुर्तान गांव की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
X
आम मांगने पर बच्ची की हत्या. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आम मांगने पर बच्ची की हत्या. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • आम खाने की जिद कर रही थी भतीजी
  • गुस्साए चाचा ने बेरहमी से कर दी हत्या
  • UP के शामली जिले की घटना

उत्तर प्रदेश के शामली से इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के खेड़ा कुर्तान गांव में एक चाचा ने अपनी 5 साल की भतीजी को सिर्फ इसलिए बेरहमी से मार डाला, क्योंकि वह भोजन के समय खाने के लिए आम मांग रही थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.

बीती 19 जुलाई को कोतवाली कांधला इलाके के खेड़ा कुर्तान गांव में रहने वाले खुर्शीद की बेटी खैरुनिशा लापता हो गई थी. आखिरी बार मासूम को नजदीक रहने वाले चाचा उमरदीन के पास देखा गया था. संदेह के आधार पर पीड़ित परिवार ने उमरदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था. कांधला पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो हैरानी भरे खुलासे हुए.  

कांधला एसएचओ श्यामवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़ित खुर्शीद और उमरदीन का घर नजदीक ही है. दोनों के परिजनों का एक-दूसरे के घर काफी आना जाना था. इसी बीच, बीते मंगलवार को खुर्शीद की बेटी खैरुनिशा उमरदीन के घर पहुंची, तो वह भोजन कर रहा था और आम खा रहा था. यह देख मासूम भी आम मांगने लगी. लेकिन उमरदीन ने देने से इनकार कर दिया. 

Advertisement

इसके बाद भी मासूम बार-बार आम खाने की जिद करने लगी. इससे उमरदीन तमतमा गया. आरोपी ने लड़की की हठ से उत्तेजित होकर पहले उसके सिर पर रॉड से वार किया, और फिर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया, जिससे उसका काफी खून बहने लगा. मरने के बाद आरोपी ने मासूम के शव को एक बोरे में डालकर रख दिया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से लड़की के शव को बरामद कर लिया. 

पुलिस ने बताया कि जब लापता हुई मासूम की खोजबीन की जा रही थी, तब आरोपी उमरदीन गांववालों के साथ लड़की की तलाश में भी गया था, लेकिन पुलिस को शक होने पर वह तुरंत भाग गया. 

शामली एएसपी ओपी सिंह ने बताया, पुलिस ने आरोपी उमरदीन को गांव के पास जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और एक लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है. 

 

Advertisement
Advertisement