scorecardresearch
 

दिल्ली हिंसाः आरोपी इकबाल सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड, मेडिकल जांच कराने का आदेश

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के जरिए आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक, इकबाल सिंह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है और वह 26 जनवरी को लाल किले से फेसबुक लाइव कर रहा था. साथ ही लोगों को कह रहा था, 'टाप जाओ बब्बर शेरों'. उस पर भीड़ को उकसाकर लाल किले पर झंडा फरहरवाने का आरोप है.

Advertisement
X
लाल किले में हुई हिंसा के मामले का आरोपी इकबाल सिंह (फाइल)
लाल किले में हुई हिंसा के मामले का आरोपी इकबाल सिंह (फाइल)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पुलिस ज्यादा दिन के रिमांड पर चाहती थी
  • कोर्ट ने कहा- आते-जाते दोनों समय हो मेडिकल जांच
  • इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम

दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किले पर उपद्रव के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार इकबाल सिंह को 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया है. हालांकि पुलिस कोर्ट से ज्यादा दिन की रिमांड चाहती थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

इकबाल सिंह केस में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को यह भी आदेश दिया है कि अदालत से ले जाते समय और 17 तारीख को फिर से कोर्ट में पेश होने से पहले उसकी मेडिकल जांच कराई जाए. क्राइम ब्रांच ने विशेष जांच के लिए कोर्ट से फोन और संपत्ति जब्त किए जाने की मांग की. 

स्पेशल सेल ने बताया कि आधिकारिक तौर पर अभी तक फोन जब्त नहीं किया गया है. इस पर जज ने क्राइम ब्रांच से इस संबंध में आवेदन करने को कहा. 

इकबाल पर 50 हजार का इनाम

पिछले महीने लाल किले पर उपद्रव के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद इकबाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उसे पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया. इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था. उस पर लाल किले पर लोगों को उकसाने और उपद्रव करने का आरोप है. 

Advertisement

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के जरिए आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल सिंह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है और वह 26 जनवरी को लाल किले से फेसबुक लाइव कर रहा था. साथ ही लोगों को कह रहा था, 'टाप जाओ बब्बर शेरों'. उस पर भीड़ को उकसाकर लाल किले पर झंडा फरहरवाने का आरोप है. अब क्राइम ब्रांच की टीम इकबाल सिंह से पूछताछ करेगी.

इससे पहले गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा के मामले में 15 दिन बाद गिरफ्तार पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को कोर्ट ने कल 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. सिद्धू को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था.

पुलिस ने कोर्ट से यह कहते हुए 10 दिन की रिमांड मांगी थी कि सिद्धू लाल किले में हिंसा भड़काने के प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं, लेकिन कोर्ट की ओर से एक हफ्ते की ही रिमांड दी गई. इसी तरह इकबाल को भी एक हफ्ते की पुलिस रिमांड में भेजा गया.

 

Advertisement
Advertisement