scorecardresearch
 

UP: पड़ोसी के घर में महिला फेंकती थी 'गंदी चीजें'... देखें Video

बांदा जिले में एक मुस्लिम महिला अपने पड़ोसी को परेशान करने के लिए घिनौनी हरकतें करती सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. लोग महिला की इस हरकत पर हैरान हैं. वहीं, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
X
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मांस के टुकड़े फेंकती महिला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मांस के टुकड़े फेंकती महिला

यूपी के बांदा में मुस्लिम महिला द्वारा हिंदू परिवार के घर में मांस के टुकड़े फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है. परिवार का आरोप है कि 2 साल से पड़ोस में रहने वाली महिला लगातार तंग कर रही है. आए दिन अंडे के छिलके और मांस के टुकड़े फेंकती है. उसकी ये हरकत सीसीटीवी में भी कैद हुई है. 

विरोध करने पर वो गालियां देती हैं

मामला शहर कोतवाली के इंदिरा नगर इलाके का है. यहां रहने शिवनारायण त्रिपाठी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक मुस्लिम महिला का घर मेरे घर से ऊंचा है. उसके घर पर रखी पानी की टंकी से लगातार पानी बहता है. इससे कई बार गिरकर घायल भी हो चुके हैं. इसके साथ ही वो अंडे के छिलके और मांस के टुकडे़ फेंक देती है. विरोध करने पर वो गालियां देती हैं.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी हमारे पास है

शिवनारायण का कहना कि हम लोग लड़ना नहीं चाहते इसलिए खुद ही सफाई करके फेंक देते हैं. थाने से लेकर डीआईजी तक मामले की शिकायत कर चुका हूं. पुलिस आई थी, मामले में कार्रवाई की बात कहकर चली गई थी. हमारी मांग है कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी हमारे पास है. 

Advertisement

जांच करने पर सबूत मिले हैं

इस पूरे प्रकरण पर DSP सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि थाने में शिकायत मिली है. इंदिरा नगर इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि मुस्लिम महिला द्वारा उसके घर मे अंडे के छिलके फेंके जा रहे हैं. मौके पर जांच की गई तो साक्ष्य प्राप्त हुए हैं. तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है. 

 

Advertisement
Advertisement