scorecardresearch
 

मोबाइल मैसेज डिलीट होने पर बेटे ने की मां का गला घोंटने की कोशिश, पुलिस ने लिया ये एक्शन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में मोबाइल से रिकॉर्डेड मैसेज डिलीट होने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपनी मां का गला घोंटने की कोशिश की. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है (सांकेतिक फोटो)
पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है (सांकेतिक फोटो)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने मामूली विवाद के दौरान अपनी ही मां की जान लेने की कोशिश कर डाली. बताया जा रहा है कि यह विवाद मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए एक मैसेज के डिलीट होने को लेकर शुरू हुआ था. जैसे-जैसे बहस बढ़ती गई, मामला हिंसक हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

बदलापुर के घर में वारदात
पुलिस के अनुसार, यह घटना 2 मार्च की तड़के सुबह ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में हुई. आरोपी और उसकी मां के बीच घर के अंदर ही बहस चल रही थी. इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी मां पर हमला कर दिया. बताया गया कि विवाद मोबाइल फोन के एक रिकॉर्डेड मैसेज के डिलीट होने से शुरू हुआ था. मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा अचानक खतरनाक मोड़ ले बैठा.

गला घोंटने की कोशिश
पुलिस ने पीटीआई को बताया कि आरोपी की पहचान 36 वर्षीय मिलिंद व्यापारी के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने अपनी 56 वर्षीय मां का गला घोंटने की कोशिश की. इसके लिए उसने बनियान का इस्तेमाल किया और मां को दबाने लगा. हालांकि किसी तरह महिला उसकी पकड़ से छूट गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया. अगर समय रहते बचाव नहीं होता तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी.

Advertisement

हत्या के प्रयास का केस दर्ज
घटना की जानकारी मिलने के बाद बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी मिलिंद व्यापारी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement