scorecardresearch
 

झारखंड में दो नाबालिग लड़कियों से रेप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

झारखंड के के गुमला और दुमका जिलों में दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने बुधवार को इन घटनाओं की जानकारी साझा की है. फिलहाल, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में छापेमारी जारी है.

Advertisement
X
गुमला में 15 साल की छात्रा के साथ हैवानियत, पुलिस की गिरफ्त में 19 साल का आरोपी. (Photo: Representational)
गुमला में 15 साल की छात्रा के साथ हैवानियत, पुलिस की गिरफ्त में 19 साल का आरोपी. (Photo: Representational)

झारखंड के गुमला और दुमका जिलों से मानवता को शर्मसार कर देने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं. यहां दो नाबालिग लड़कियां वहशी दरिंदों की हवस का शिकार बनी हैं. कहीं स्कूल से लौट रही छात्रा को जबरन शिकार बनाया गया, तो कहीं मेले से लौट रही किशोरी की अस्मत उसके अपने ही परिचित ने लूट ली.  

जानकारी के अनुसार, पहली घटना गुमला जिले के रायडीह इलाके की है. सोमवार को 15 साल की एक किशोरी स्कूल खत्म होने के बाद वापस अपने हॉस्टल लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक युवक मिल गया. वो नाबालिग को जबरदस्ती एक घर के पीछे ले गया और वहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में 19 साल के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वो जानता था कि लड़की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. वो उसके रूटीन को भी जानता था. इसलिए उसने पीड़िता को स्कूल से आते वक्त अपनी हवस का शिकार बना डाला. वहीं, दूसरी वारदात दुमका जिले के जरमुंडी इलाके की है. यहां नाबालिग सोमवार को बासुकीनाथ मेले से लौट रही थी.

Advertisement

जरमुंडी के एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप ने बताया कि पीड़िता अपनी चाची और उनके एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रही थी. रास्ते में आरोपी ने चाची को तो छोड़ दिया, लेकिन लड़की को घर पहुंचाने के बहाने एक सुनसान इलाके में ले गया. वहां उसने नाबालिग के साथ घिनौनी करतूत किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement