scorecardresearch
 

Silver Price Crash in 5 Days: पांच दिन में ₹12000 चांदी सस्ती, हाई से अब 1.95 लाख रुपये कम, सोना इतना टूटा

Gold-Silver Rate Update: सोना-चांदी की कीमतें बीते सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुईं, लेकिन पूरे हफ्ते में गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट की बात करें, तो ये कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं. चांदी अब भी हाई से 1.95 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है.

Advertisement
X
बीते सप्ताह भी सस्ता हुआ सोना-चांदी. (Photo: Reuters)
बीते सप्ताह भी सस्ता हुआ सोना-चांदी. (Photo: Reuters)

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. आखिरी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का वायदा भाव 2808 रुपये प्रति किलो की बढ़त लेकर क्लोज हुआ, तो वहीं सोना भी मामूली उछाल के साथ बंद हुआ था.

हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में देखें तो 1 Kg Silver कुल मिलाकर 12,821 रुपये सस्ती हुई है. वहीं सोने का वायदा भाव भी इस अवधि में 1800 रुपये से ज्यादा कम हो गया है. न सिर्फ एमसीएक्स, बल्कि घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुएं हफ्तेभर में सस्ती हो गई हैं.

चांदी हाई से अब ₹1.95 लाख सस्ती
चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव बीते कुछ दिनों में लगातार देखने को मिला है, कभी ये तेज रफ्तार से भागती हुई नजर आई, तो कभी धड़ाम हो गई. बीते 17 अप्रैल को MCX Silver Price 2,57,142 रुपये पर बंद था, जबकि बीते शुक्रवार को एक किलो चांदी का भाव 2808 रुपये के इजाफे के साथ 2,44,321 रुपये पर क्लोज हुआ. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो वायदा चांदी पांच कारोबारी दिनों में 12,821 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है.  

Advertisement

वहीं अगर चांदी के हाई से तुलना करें, तो इस साल जनवरी महीने में पहली बार चांदी का एमसीएक्स रेट 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासित स्तर पार करते हुए 4,39,337 रुपये पर पहुंचा था और यहां से अब तक चांदी 1,95,016 रुपये टूट चुकी है.  

घरेलू बाजार में चांदी की कीमत में हफ्तेभर में आए उतार-चढ़ाव पर नजर डालें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, ये कीमती धातु 6,115 रुपये प्रति किलो सस्ती (Silver Price Cheaper) हुई है. 17 अप्रैल को घरेलू मार्केट में 1 किलो चांदी की कीमत 2,49,940 रुपये पर क्लोज हुई थी, जबकि शुक्रवार को ये 2,43,825 रुपये पर बंद हुई. 

सोना हो गया हाई से इतना सस्ता
चांदी के बाद अब बात करते हैं सोने की कीमत के बारे में, तो एमसीएक्स से लेकर घरेलू मार्केट तक में ये हफ्तेभर में सस्ता हुआ है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 5 जून की एक्सपायरी वाला गोल्ड रेट शुक्रवार को 100 रुपये की मामूली उछाल के साथ 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ. इससे पहले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 17 अप्रैल को इसका क्लोजिंग रेट 1,54,609 रुपये था और इस हिसाब से कीमती पीली धातु वायदा कारोबार में 1,810 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसली है. 

Advertisement

सोने ने भी चांदी की तरह ही इस साल जनवरी महीने में पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार किया था. एमसीएक्स पर गोल्ड का लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये है और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold अब यहां से 50,185 रुपये कम रेट पर मिल रहा है. 

IBJA के मुताबिक, घरेलू मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,655 रुपये था और हफ्ते के पांच दिनों में कारोबार के बाद भी इसकी कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को बाजार बंद होने पर ये 1,51,475 रुपये पर क्लोज हुआ. 

घरेलू बाजार में GST+मेकिंग चार्ज 
यहां बता दें कि घरेलू बाजार में जब आप सोने-चांदी की ज्वेलरी (Gold-Silver Jewellery) खरीदने के लिए जाते हैं, तो फिर यहां पर खरीदारी के समय आपको तय जीएसटी (Gold-Silver GST) के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिनके जुड़ने के बाद कीमत बढ़ जाती है. विभिन्न राज्यों और शहरों में ज्वेलरी का मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकता है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement