सोना-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों में बड़ा क्रैश (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिला है. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को तो रात के समय एमसीएक्स पर अचानक Gold-Silver Rate धड़ाम हो गए थे. चांदी जहां रात 8.30 बजे के आसपास 5 फीसदी से ज्यादा सस्ती हो गई, तो सोने का भाव भी करीब ढाई फीसदी लुढ़क गया था. इस गिरावट के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातुओं के दाम रिकवरी मोड में नजर आए हैं. आइए जानते हैं 1 किलो चांदी अब कितने की है और क्या है 10 Gram 24 Karat Gold Rate...
रात में भर-भराकर टूटी थी चांदी
सबसे पहले बताते हैं चांदी की कीमत के बारे में, जो मंगलवार को रात में अचानक ऐसी बिखरी कि 5% से ज्यादा क्रैश (Silver Price Crash) हो गई. सिल्वर प्राइस कारोबार के दौरान 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई थी. रात के अपडेट रेट पर नजर डालें, तो MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 5.58% या 13,378 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 2,26,513 रुपये पर आ गई थी. यानी ये 29 जनवरी के अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 की तुलना में 1,93,535 रुपये तक सस्ती हो गई थी. हालांकि, ट्रेड क्लोज होने पर ये 2,28,783 रुपये पर बंद हुई थी.
MCX पर सुबह ओपन होने पर ये रेट
मंगलवार रात में भर-भराकर टूटने के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को एमसीएक्स पर जैसे ही कमोडिटी कारोबार की शुरुआत हुई, चांदी का भाव रिकवरी मोड (MCX Silver Price) में नजर आया. खबर लिखे जाने तक 1 Kg Silver Price 2 फीसदी से ज्यादा या 5000 रुपये से अधिक की उछाल के साथ 2,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी.
क्रैश के बाद रिकवरी मोड में Gold
चांदी के बाद अब बात करें, सोने की कीमत के बारे में तो ये कीमती धातु भी सिल्वर प्राइस की तरह रात में क्रैश होने के बाद रिकवरी मोड (Gold Rate Up After Crash) में नजर आ रही है. बीती रात सोना करीब 2.5 फीसदी फिसलने के बाद एमसीएक्स पर खुलने के साथ ही 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया.
रात में बुरी तरह टूटने के बाद वायदा कारोबार के अंत में 10 Gram 24 Karat Gold 1,51,418 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं बुधवार को ओपन होने पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले इस सोने का भाव 1.15 फीसदी के आसपास उछाल के साथ 1,53,165 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ नजर आया.
अपने हाई से इतना सस्ता सोना
बात Gold High Rate से ताजा उछाल के बावजूद सोने की कीमत में अब तक आई गिरावट के बारे में बात करें, तो 29 जनवरी को ही चांदी की तरह सोने की कीमत भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची थी, लेकिन इस स्तर को छूने के बाद Gold Rate Crash होते चले गए. एक-दो दिनों की बढ़त के बाद भी अब सोना अपने हाई से करीब 40,000 रुपये प्रति ग्राम सस्ता है.
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)