भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा से पहले मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 31 अंक कमजोर खुला. कमजोर एशियाई रुख से भी बाजार में गिरावट आई.
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 30.86 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,072.49 अंक पर आ गया. तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता सामान तथा रीयल्टी कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था.
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 7 अंक या 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 6,067.80 अंक पर कमजोर खुला.