scorecardresearch
 

कोरोना इफेक्ट: RBI का फैसला, करेंसी समेत इस ट्रेडिंग के समय में हुआ बदलाव

लॉकडाउन के बीच रिजर्व बैंक ने देश के अलग-अलग मार्केट की ट्रेडिंग के समय में बदलाव किया है. आरबीआई ने ये फैसला जोखिमों को कम करने के लिए लिया है.

Advertisement
X
rbi
rbi

  • टाइमिंग में बदलाव 7 से 17 अप्रैल तक के लिए
  • 6 अप्रैल यानी सोमवार को नहीं होगी ट्रेडिंग

लॉकडाउन के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अलग-अलग ट्रेडिंग मार्केट की टाइमिंग में बदलाव किया है. करेंसी मार्केट के लिए ट्रेडिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है. करेंसी मार्केट में अभी ट्रेडिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होती है. इसी तरह, सरकारी सिक्योरिटीज, कॉल / नोटिस / टर्म मनी, कॉरपोरेट बांड की ट्रेडिंग के समय में भी बदलाव हुआ है.यह बदलाव सात अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक के लिए किया गया है. बता दें कि 6 अप्रैल यानी सोमवार को महावीर जयंती है और इस वजह से सभी तरह की ट्रेडिंग बंद रहेगी.

1_040320051035.jpg

आरबीआई ने क्यों लिया फैसला

दरअसल, कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से बीते कुछ समय से शेयर मार्केट के अलावा कमोडिटी, करंसी मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव दिख रहा है. इस हालात में निवेशकों के लिए जोखिम बढ़ गया है. ऐसे में आरबीआई ने स्थिरता लाने के लिए ये फैसला लिया है. आरबीआई की ओर से ये भी स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि RTGS, NEFT, ई-कुबेर के अलावा अन्य रिटेल पेमेंट सिस्टम पहले की तरह चलते रहेंगे. मतलब ये कि इनकी टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Advertisement

शुक्रवार को ये रहा शेयर बाजार का हाल

कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच बैंकिंग शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 674 अंक टूट गया. इस महामारी के आर्थिक प्रभाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे बाजार नीचे आ रहा है.

ये पढ़ें-

बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 27,500.79 अंक के निचले स्तर तक आया. अंत में यह 674.36 अंक या 2.39 फीसदी के नुकसान से 27,590.95 अंक पर बंद हुआ. एनएसई का निफ्टी भी 170 अंक या 2.06 फीसदी टूटकर 8,083.80 अंक पर आ गया. वहीं करेंसी मार्केट में कारोबार के दौरान रुपया 55 पैसे के नुकसान से 76.15 प्रति डॉलर पर था.

Advertisement
Advertisement