scorecardresearch
 

लालकिले से PM मोदी के संबोधन के बाद IFFCO का किसानों को बड़ा तोहफा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उर्वरक कंपनी इफको ने किसानों को तोहफा दिया है. इफको ने DAP और NPK खाद के दामों में प्रति बोरी 50 रुपये की कटौती कर दी है.

Advertisement
X
स्वतंत्रता दिवस पर किसानों को तोहफा (Photo: Reuters)
स्वतंत्रता दिवस पर किसानों को तोहफा (Photo: Reuters)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उर्वरक कंपनी इफको (IFFCO) ने किसानों को तोहफा दिया है. इफको ने DAP और NPK खाद के दामों में प्रति बोरी 50 रुपये की कटौती कर दी है. इस कटौती का फायदा किसानों को गुरुवार से ही मिलने लगेगा.

IFFCO के प्रबंध निदेशक डॉ. यूएस अवस्थी ने ट्वीट कर कटौती की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को पाने में खाद की कीमतों में कटौती से मदद मिलेगी.'

इफको का कहना है कि किसानों के हित को देखते हुए खाद की कीमतों की लगातार समीक्षा की जाती है. ताजा कटौती के बाद DAP खाद की प्रति बोरी की कीमत 1250 रुपये हो गई है. जबकि NPK 1 (नाइट्रोजन फास्फेट पोटाशियम) की कीमत प्रति बोरी 1200 रुपये कर दी गई है.

Advertisement

इस साल खाद की कीमतों में अब तक दो बार कटौती हो चुकी है. दो महीने पहले ही इफको ने DAP खाद के दाम प्रति बोरी 1400 रुपये से घटाकर 1300 रुपये कर दिया था. जबकि NPK 1 के दाम 1365 रुपये से 1250 रुपये हो गया था. वहीं NPK 2 के दाम पहले 1375 रुपये से घटाकर 1260 रुपये प्रति बोरी किया गया था. जो अब 50 रुपये और कम करके 1210 रुपये प्रति बोरी किया गया है.

इसी तरह NP (नाइट्रोजन फास्फेट) के दाम भी 1065 रुपये से घटाकर दो महीने पहले 1000 रुपये प्रति बोरी किए गए थे, जिसे अब 950 रुपये प्रति बोरी कर दिया गया है. उर्वरक की एक बोरी 50 किलोग्राम की होती है.

इफको करीब 35,000 सहकारी समितियों के जरिए देश के 5 करोड़ किसानों तक खाद से लेकर कृषि से जुड़ी तमाम चीजें पहुंचाई जाती है. साल 2018-19 में इफको का टर्नओवर 27852 करोड़ रुपये रहा था.

Advertisement
Advertisement