दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरसेल ने बताया कि कंपनी दिसंबर 2015 तक देशभर में 13,000 नए टावर स्थापित करेगी. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस साल करीब 7,400 नए टावर लगाए गए हैं. करीब 22 लाख घंटे प्रति दिन वॉयस क्षमता तथा 200 टेराबाइट प्रतिदिन डाटा क्षमता नेटवर्क में जोड़ी गई है.
कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी समीर दवे ने कहा कि के लिए नियमित तौर पर ड्राइव टेस्ट करने, इन बिल्डिंग समाधान लगाने और नई सुविधा के लिए नेटवर्क सॉफ्टवेयर का उन्नयन करने का काम करती है.
उन्होंने कहा कि 13 हजार टॉवरों में से 5,300 टॉवर 2जी और शेष 7,700 टॉवर 3जी और 4जी श्रेणी के होंगे. उन्होंने कहा कि 3जी टॉवर जहां चेन्नई, शेष तमिलनाडु, कोलकाता, शेष पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लगाए जाएंगे, में लगाए जाएंगे.
इनपुट : IANS