scorecardresearch
 

दुनियाभर से 74 लाख वाहन वापस बुलाएगी टोयोटा

कार निर्माता कम्पनी टोयोटा ने अपने 12 अलग-अलग मॉडलों के विंडो स्विच में आई गड़बड़ी की वजह से बुधवार को दुनियाभर से 74 लाख गाड़ियां वापस बुलाने की घोषणा की है.

Advertisement
X
टोयोटा
टोयोटा

कार निर्माता कम्पनी टोयोटा ने अपने 12 अलग-अलग मॉडलों के विंडो स्विच में आई गड़बड़ी की वजह से बुधवार को दुनियाभर से 74 लाख गाड़ियां वापस बुलाने की घोषणा की है.

1996 में फोर्ड के 80 लाख कारों को वापस लेने फैसले के बाद से पहली बार कोई कम्पनी इतनी बड़ी संख्या में अपनी कारों को बाजार से वापस ले रही है. इस फैसले के बाद अमेरिका से 20.5 लाख, रूस से 2.5 लाख कारों के अलावा आस्ट्रेलिया, चीन और एशिया एवं मध्यपूर्व के अन्य हिस्से से भी कारें वापस ली जाएंगी.

जापान की इस कार निर्माता कम्पनी का कहना है कि इस गड़बड़ी की वजह से किसी दुर्घटना की खबर नहीं आई है. वैसे उनका मानना है कि इस गड़बड़ी से कार में आग लग सकती थी. इन कारों को वापस लेने के बाद इसकी विंडो स्विच में आई गड़बड़ी को ठीक किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement