scorecardresearch
 
Advertisement
बिजनेस

मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें

मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 1/10
पिछले महीने 28 फरवरी के बाद से अगर आपको मोबाइल वॉलेट से लेनदेन करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं, तो इसके लिए आपको अपना केवाईसी अपडेट करना जरूरी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 2/10
दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने मोबाइल वॉलेट्स का केवाईसी अपडेट करने के लिए 28 फरवरी तक का वक्त दिया था, लेक‍िन कुछ लोगों ने इस दिन तक भी केवाईसी अपडेट नहीं किया.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 3/10
ऐसा न करने की वजह से उनके लिए मोबाइल वॉलेट से पैसे ट्रांसफर करना और इससे लेनदेन में करने में काफी ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही हैं. ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपना केवाईसी अपडेट कर लेना चाहिए.  आगे जानिए कैसे.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement
मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 4/10
पेटीएम:
पेटीएम आपको फुल केवाईसी और कम से कम केवाईसी का विकल्प देता है. अगर आप मिनिमम केवाईसी की शर्त पूरा करते हैं, तो आप अपने मोबाइल वॉलेट को खरीदारी के लिए यूज कर सकेंगे. इसकी मंथली लिमिट 10 हजार रुपये है.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 5/10
अगर आप मिनिमम केवाईसी पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपना आधार या पैन कार्ड जैसे अन्य पहचान पत्र  नंबर दे सकते हैं. हालांकि अगर आप इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको पूरा केवाईसी देना होगा और इसके लिए आपको नजदीकी पेटीएम सेंटर जाकर फिजिकल वेरीफ‍िकेशन भी करवाना होगा.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 6/10
वहीं, अगर आप फुल केवाईसी करते हैं, तो आप खरीदारी के साथ बैंक में पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं. इसके अलावा आपकी मासिक सीमा 1 लाख रुपये की हो जाती है.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 7/10
ऑक्सीजन वॉलेट:
अगर आप ऑक्सीजन वॉलेट यूज करते हैं, तो आप ई-केवाईसी के जरिये केवाईसी अपडेट कर सकते हैं. इसके तहत आप ओटीपी के जरिये केवाईसी अपेडट करते हैं. कंपनी की वेबसाइट पर इसकी पूरी प्रोसेस दी गई है.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 8/10
फोनपे:
आप अपने फोनपे वॉलेट की केवाईसी अपडेट घर बैठे ही कर सकते हैं. फोनपे भी आपको मिनिमम केवाईसी और फुल केवाईसी की सुविधा देता है. फोनपे के ब्लॉग पर दी गई जानकारी के मुताबिक फुल केवाईसी की शर्त को पूरा करने के लिए आप ई-केवाईसी के जरिये आधार की जानकारी देकर पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा ओटीपी के जरिये भी यह काम निपटाया जा सकता है.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 9/10
फ्रीचार्ज:
यहां आपको 10 हजार रुपये की मंथली लिमिट मिलती है. इसलिए फिलहाल इसके लिए फुल केवाईसी की जरूरत नहीं है. मिनिमम केवाईसी आप वोटर आईडी, पैनकार्ड और पासपोर्ट के जरिये कर सकते हैं.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement
मोबाइल वॉलेट का KYC अभी तक नहीं किया है अपडेट, तो ऐसे करें
  • 10/10
मोबिक्व‍िक:
मोबिक्व‍िक वॉलेट के लिए भी आप घर बैठे ही केवाईसी अपडेट कर सकते हैं. यह तीन स्टेप में होता है. पहला, आपको अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा. इसके बाद कंपनी का एक प्रतिनिध‍ि आपके घर आएगा. वह फोटोग्राफ और आपसे प्रूफ लेगा और आपका केवाईसी अपेडट कर दिया जाएगा.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Advertisement
Advertisement