scorecardresearch
 

Gold-Silver का बढ़ा रेट, सोना 1 लाख 60 हजार के पार, चांदी करीब 22 हजार रुपये महंगी

Gold Rate Today: 13 मई को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. बाजार खुलने के साथ आज (बुधवार), 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं सोना और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
चांदी की कीमत 2 लाख 80 हजार के पार, सोना भी महंगा (फाइल फोटो-ITG)
चांदी की कीमत 2 लाख 80 हजार के पार, सोना भी महंगा (फाइल फोटो-ITG)

13 May 2026 Gold-Silver Rates: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, सोना-चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है.  बुधवार, 13 मई 2026 को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 46 हजार रुपये के पार दर्ज की गई तो वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है.

चांदी की कीमत में भारी उछाल
चांदी के भाव में भी भारी इजाफा हुआ है. बीते कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 12 मई की शाम को बाजार बंद होने के समय चांदी की कीमत 2 लाख 64 हजार रुपये प्रति किलो थी. जो आज (बुधवार) भारी उछाल के साथ 2 लाख 80 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. जो आइए जानते हैं आज कितने रुपये महंगा हुआ सोना और चांदी.

Gold-Silver Prices Today 13 May 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता मंगलवार (12 मई) सुबह का रेट मंगलवार (12 मई) शाम का रेट बुधवार (13 मई) सुबह का रेट

कितना बढ़ा रेट

 

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     151954 151632 160411  8779 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      151346 151025 159769  8744 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      139190 138895 146936  8041 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      113966 113724 120308  6584 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      88893 88705 93840  5135 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      267820 264867 286850
 21983 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट्स सर्वमान्य होते हैं. ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement