scorecardresearch
 

फिजिक्‍सवाला, मीशो से Ajmera तक... 63% चढ़ सकते हैं ये स्‍टॉक!

फिजिक्‍सवाला से लेकर मीशो तक कुछ शेयर निवेशकों को 63 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं. अलग-अलग ब्रोकरेज ने इन शेयरों पर बड़ा टारगेट दिए हैं.

Advertisement
X
इन शेयरों पर खरीदने की राय (Photo: AI Generated)
इन शेयरों पर खरीदने की राय (Photo: AI Generated)

कुछ शेयरों को लेकर ब्रोकरेज का बड़ा टारगेट आया है. ब्रोकरेज का कहना है कि यह शेयर निवेशकों को बड़ा मुनाफा दे सकते हैं. इसमें यश हाईवोल्टेज, पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज़, सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स, गैब्रियल इंडिया, बेलराइज इंडस्ट्रीज़, मीशो, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़, फिजिक्सवाला, अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा और मोनोलिथिस्क इंडिया शामिल हैं. 

कई ब्रोकरेज फर्मों ने इन शेयरों में दिलचस्‍पी दिखाई है और कवरेज शुरू की है. चॉइस इंस्‍ट‍िट्यूशनल इक्विटीज, पीएल कैपिटल, सेंट्रम ब्रोकिंग, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, एचएसबीसी, जेफरीज, यूबीएस, डीएएम कैपिटल ओर एमके ग्‍लोबल फाइनेंस सर्विस ने इन शेयरों पर टारगेट दिया है. सभी शेयरों पर इन ब्रोकरेज ने पॉजटिव नजरिया पेश किया है और 63 फीसदी तक तेजी का अनुमान लगाया है. 

Monolithisch India पर टारगेट 
चॉइस इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 960 रुपये प्रति शेयर रखा है और अभी इस शेयर की कीमत 700 रुपये है. ब्रोकरेज के अनुसार यह शेयर 39 फीसदी तक चढ़ सकता है, क्‍योंकि इस्‍टर्न इंडिया में मजबूत मौजूदगी है. 

चॉइस का कहना है कि स्टील बनाने वाली कंपनियों के उलट, जिनकी कमाई कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से प्रभावित होती है, इसकी ग्रोथ मुख्य रूप से स्टील के प्रोडक्शन वॉल्यूम से तय होती है, जिससे मांग का एक साफ और बार-बार होने वाला आउटलुक मिलता है. 

Advertisement

Ajmera रीयल्‍टी एंड इंफ्रा शेयर 
एमके ग्‍लोबल ने इस शेयर पर टारगेट 175 रुपये का रखा है, जो मौजूदा कीमतों से 45 फीसदी का उछाल है. ब्रोकरेज ने कहा कि यह मुंबई की मेट्रोपॉलिटन रीजन बेस्‍ड रीयल एस्‍टेट डेवलेपर है, जिसकी बेंगलुरु में भी मौजूदगी है. FY21-26 में इसका प्री सेल CAGR 24 फीसदी है, जो इसके रीयल एस्‍टेट मार्केट को सपोर्ट कर सकता है. 

फिजिक्‍सवाला शेयर
DAM Capital ने इस शेयर का टारगेट 140 रुपये रखा है, जो 31 फीसदी की उछाल को दिखाता है. 2014 से अबतक यह शेयर एक लॉर्ज प्‍लेटफॉर्म बन चुका है. इसके 300+ ऑफलाइन सेंटर है और 16 कैटेगरी में ऑनलाइन सर्विस जारी है. इसके यूट्यूब चैनल पर 142 से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर हैं. ब्रोकरेज ने इसे EBITDA CAGR में 71 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है. 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज स्‍टॉक
यूबीएस ने मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज पर ब्रोकरेज शुरू की है और इसे खरीदने की सलाह दी है. इसमें 30 फीसदी की अपसाइड का अनुमान लगाया है और इसका टारगेट 1150 रुपये रखा है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का शानदार कारोबार है और इसका एयूएम हर साल 18 फीसदी के सीएजीआर से ग्रो कर रहा है. 

मीशो पर भी आया टारगेट 
जेफरीज ने मीशो शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और कहा है कि यह शेयर 225 रुपये पर जा सकता है, जो मौजूदा कीमत से 35 फीसदी तक की उछाल है. यह कंपनी सस्‍ते में यूजर्स को कपडे़ और अन्य चीजें प्रोवाइड कराती है. हम इस शेयर पर 25 फीसदी के हिसाब से ग्रोथ का अनुमान लगाते हैं. 

Advertisement

यश हाईवोल्टेज शेयर 
इस शेयर पर चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 1200 रुपये रखा है. यह शेयर 63 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है. यश हाईवोल्टेज भारत के अब तक के सबसे बड़े पावर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से फायदा उठाने की स्थिति में है. 

नेशनल इलेक्ट्रिसिटी प्लान (NEP-II) का लक्ष्य FY32 तक 1,274 GVA की ट्रांसफ़ॉर्मेशन क्षमता और 191,474 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ना है, जिसके लिए कुल T&D निवेश ₹1 लाख करोड़ से ज़्यादा होगा. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement