iocl Updates, Petrol Price Today 25 December 2022: भारतीय ऑयल कंपनियों की ओर से आज, 25 दिसंबर को जारी किए गए रेट के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सभी महानगरों से लेकर विभिन्न राज्यों तक में वाहन ईंधन की कीमतें जस की तस हैं. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) में गिरावट के बाद भी राष्ट्रीय बाजार में 21 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में आज (रविवार) भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं.
NCR में तेल की कीमत
वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है. जबकि गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर पर ही स्थिर है. इसके अलावा गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है. बता दें कि पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.
महानगरों की बात करें तो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया है.