scorecardresearch
 

Petrol-Diesel Price Today: सिर्फ एक SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट, ये है तरीका

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव के में गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. IOCL के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. आइए जानते हैं SMS से कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट.

Advertisement
X
Petrol-Diesel Rate Update
Petrol-Diesel Rate Update

Petrol-Diesel Rate Update: भारतीय तेल कंपनियों ने 26 दिसंबर के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. भारतीय ऑयल कंपनियों के मुताबिक, 22 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. फिलहाल सभी महानगरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई है. देश की राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है.

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव के में गिरावट दर्ज की जा रही है. अंदेशा जताया जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी. हालांकि, काफी वक्त बीत जाने के बाद भी  पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं. 

SMS से पेट्रोल-डीजल का भाव चेक करने का तरीका
राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

मुंबई  में पेट्रोल की कीमत 106.31 और डीजल की कीमत  94.27 रुपये बनी हुई है. चेन्नई  में पेट्रोल  102.63    और डीजल 94.24 रुपये पर बना हुआ है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल की  कीमत 92.76 दर्ज की गई. वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है. जबकि गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर पर ही स्थिर है. इसके अलावा गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है. 

Advertisement

रोज पेट्रोल-डीजल के दाम होते हैं जारी

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई फेरबदल नहीं किया है.

 

 

Advertisement
Advertisement