scorecardresearch
 

100 साल पुराना घर, Zuckerberg ने 10 साल पहले खरीदा, अब बेचकर हुई तिगुनी कमाई

मार्क जुकरबर्ग ने इस घर को नवंबर 2012 में महज 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 80 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस तरह घर बेचकर भी उन्होंने पिछले 10 साल के दौरान तीन गुना से ज्यादा मुनाफा कमा लिया. घर के सेल के विज्ञापन के अनुसार, इसे साल 1928 में बनाया गया था.

Advertisement
X
रिकॉर्ड कीमत में बिका जुकरबर्ग का घर (Photo: Reuters)
रिकॉर्ड कीमत में बिका जुकरबर्ग का घर (Photo: Reuters)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • जुकरबर्ग के पास कई जगहों पर महंगे घर
  • तीन गुना कम कीमत में खरीदा था ये घर

फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Facebook Co-Founder Mark Zuckerberg) ने सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) स्थित अपने लग्जरी घर को इस साल बेच दिया है. उन्होंने 7,000 वर्ग फीट से ज्यादा में बने इस घर को 31 मिलियन डॉलर यानी करीब 250 करोड़ रुपये में बेचा. इस तरह जुकरबर्ग ने इस साल सैन फ्रांसिस्को में सबसे महंगा घर बेचने का रिकॉर्ड भी बना दिया.

सैन फ्रांसिस्को के वीआईपी इलाके में है घर

मार्क जुकरबर्ग ने इस घर को नवंबर 2012 में महज 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 80 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस तरह घर बेचकर भी उन्होंने पिछले 10 साल के दौरान तीन गुना से ज्यादा मुनाफा कमा लिया. घर के सेल के विज्ञापन के अनुसार, इसे साल 1928 में बनाया गया था. यानी यह घर करीब 100 साल पुराना है. यह घर मिशन डिस्ट्रिक्ट (Mission District) और जुकरबर्ग सैन फ्रांसिस्को जनरल हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर (Zuckerberg San Francisco General Hospital and Trauma Center) के पास ही स्थित है. यह घर डोलोरेस पार्क (Dolores Park) के पड़ोस में शांत इलाके लिबर्टी हिल (Liberty Hill) में स्थित है.

जुकरबर्ग के पास कई जगहों पर महंगे घर

जुकरबर्ग ने फेसबुक का आईपीओ (Facebook IPO) आने के कुछ ही समय बाद यह घर खरीदा था. जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान (Priscilla Chan) ने साल 2013 में इस घर को नया रंग-रूप देने पर करोड़ों डॉलर खर्च कर डाले थे. दोनों ने लॉन्ड्री रूम (Laundry Room), वाइन रूम (Wine Room), वेट बार (Wet Bar) और ग्रीनहाउस (Greenhouse) जैसे मोडिफिकेशन करवाए थे. आपको बता दें कि जुकरबर्ग के पास सिलिकॉन वैली (Silicon Valley), लेक ताहोए (Lake Tahoe) और हवाई (Hawaii) में कई अन्य लग्जरी घर हैं. अपने महंगे घरों को लेकर जुकरबर्ग अक्सर खबरों में बने रहते हैं.

Advertisement

इस साल इतनी कम हुई जुकरबर्ग की दौलत

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग की टोटल नेटवर्थ (Mark Zuckerberg Total Networth) अभी 61.9 बिलियन डॉलर है. इस साल आईटी शेयरों में आई भारी गिरावट का असर फेसबुक और उसकी पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) के ऊपर भी हुआ है. इस कारण साल 2022 में जुकरबर्ग की संपत्ति अब तक करीब 50 फीसदी कम हो चुकी है. 26 जुलाई यानी आज तक के आंकड़ों के अनुसार, जुकरबर्ग इस साल अब तक 63.5 बिलियन डॉलर यानी आधी से भी ज्यादा दौलत गंवा चुके हैं. कभी दुनिया के टॉप10 अमीरों में शुमार होने वाले जुकरबर्ग इस नुकसान के चलते अभी खिसककर 17वें पायदान पर चले गए हैं.

 

Advertisement
Advertisement