scorecardresearch
 

81% चढ़ सकते हैं TATA समेत ये दो स्टॉक, ब्रोकरेज को क्‍यों दिखी शानदार तेजी? जानिए

टाटा ग्रुप के एक शेयर और एक अन्‍य शेयर में शानदार तेजी का अनुमान लगाया गया है. ब्रोकरेज का कहना है कि यह शेयर 81 फीसदी की तेजी दिखा सकते हैं.

Advertisement
X
81 फीसदी चढ़ सकते हैं ये शेयर. (Photo: Representative/ITG)
81 फीसदी चढ़ सकते हैं ये शेयर. (Photo: Representative/ITG)

जेएम फाइनेंशियल का मानना ​​है कि फैशन रिटेलर्स और फास्ट-फूड चेन धीमी मांग से जूझ रहे हैं, लेकिन देश में ज्‍वेलरी की डिमांड पॉजिटिव है. ऐसे समय में ब्रोकरेज ने इस सेक्‍टर के दो स्‍टॉक में शानदार तेजी का अनुमान लगाया है. ब्रोकरेज को उम्‍मीद है कि ये शेयर 81 फीसदी तक चढ़ सकते हैं. 

अपने नए नोट में ब्रोकरेज ने कहा कि ये शेयर काफी नीचे आ चुके हैं, जबकि इनके तिमाही नतीजें अच्‍छे रहे हैं. इस कारण इसमें अभी शानदार तेजी बाकी है. एक्‍सपर्ट्स ने जिन दो शेयरों का जिक्र किया, वे कल्याण ज्वैलर्स इंडिया और टाइटन हैं. इस शेयरों को 'खरीदें' की मजबूत सिफारिश की गई है.  

गुरुवार को BSE पर कल्‍याण ज्‍वेलर्स के शेयर बीते कारोबारी दिन के 414.20 रुपये से टूटकर 404 रुपये प्रति शेयर पर आ गए, जबकि टाइटन का शेयर गिरकर 4197 रुपये पर आ गया. जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि सोने की कीमतों में अस्थिरता के बावजूद, जनवरी 2026 में आभूषणों ने अपनी मजबूत गति बनाए रखी, क्यूएसआर ने मांग में सुधार के शुरुआती संकेत दिखाए और अधिकांश क्यूएसआर ने जनवरी 2026 में सकारात्मक गति का संकेत दिया. 

क्‍यों चढ़ सकते हैं कल्‍याा ज्‍वैलर्स के शेयर? 
जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि Kalyan Jewellers ने कई मोर्चों पर अनुमानों को मात दी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 750 रुपये का टारगेट रखा है, जिसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से लगभग 81% की भारी तेजी की संभावना है. वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कल्याण ने राजस्व में साल-दर-साल (YoY) 42% की ग्रोथ दिखाई है. 

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि यह तेजी 27% की लाइक-टू-लाइक ग्रोथ और नए स्टोरों की अच्छी संख्या के साथ-साथ सोने की कीमतों में 65% की बढ़ोतरी के कारण हुई, जिससे कंपनी के कुल वैल्‍यू में इजाफा हुआ है. जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि जहां कुछ प्रतिस्पर्धियों के मार्जिन में कमी आई, वहीं कल्याण ने हमारे EBITDA अनुमान को पार कर लिया क्योंकि मार्जिन में 50 आधार अंकों की वृद्धि हुई.

टाइटन के शेयर कर सकते हैं कमाल
टाटा समूह की टाइटन कंपनी के लिए, जेएम फाइनेंशियल ने 5,000 रुपये का टारगेट रखा है. जेएम फाइनेंशियल ने बताया कि टाइटन की ज्‍वैलरी ब्रांच (बुलियन को छोड़कर) ने 32% की लाइक टू लाइक ग्रोथ के कारण राजस्व में 40% की सालाना तेजी दिखाई है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि तनिष्क, मिया, कैरेटलेन के तहत 10, 11, 24 स्टोर जोड़े गए. घड़ियों/चश्मे के राजस्व में सालाना आधार पर क्रमशः 14% और 18% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि ईबीआईटी में सालाना आधार पर क्रमशः 44% और 20% की वृद्धि हुई.

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि ज्वैलरी और फुटवियर सेक्टर में मजबूत मांग बनी रहेगी. वहीं क्वालिटी सर्विस रेस्टोरेंट में कमाई में कटौती के संभावित रूप से निचले स्तर पर पहुंचने और इसके साथ ही सेक्टर के वैल्यूएशन में भी गिरावट आने की आशंका है.

Advertisement

(नोट- यहां बताया गया टारगेट ब्रोकरेज के अपने विचार हैं.किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement