scorecardresearch
 

24 कैरेट Gold 1 लाख 56 हजार! जानें चांदी कितनी सस्ती? चेक करें लेटेस्ट रेट्स

सोना‑चांदी की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है. चांदी (999, प्रति किलो) के भाव में करीब 6 हजार रुपये की कमी दर्ज की गई है. वहीं 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) का भाव 1 लाख 56 हजार रुपये से अधिक है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है.

Advertisement
X
गुरूवार को सोना-चांदी के रेट में गिरावट आई है. (Photo: AFP)
गुरूवार को सोना-चांदी के रेट में गिरावट आई है. (Photo: AFP)

गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को सोना-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार, 11 फरवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,107 प्रति 10 ग्राम था, जो आज गुरुवार को घटकर ₹1,43,031 प्रति 10 ग्राम आ गया है. यानी बुधवार की तुलना में गुरुवार को गोल्ड सस्ता हुआ है. वहीं, आज चांदी (999, प्रति किलो) की कीमत में 5 हजार 800 से अधिक की गिरावट देखने को मिली है.

Gold-Silver Price Today, 12 February 2026: जानें सोना-चांदी के लेटेस्ट भाव

  शुद्धता बुधवार शाम का रेट गुरुवार
सुबह का रेट
कितना सस्ता?
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 157322 156147 ₹1175 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 156692 155522 ₹1170 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 144107 143031 ₹1076 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 117992 117110 ₹882 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 92033 91346 ₹687 सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 266449 260614 ₹5835 सस्ती

बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹156113 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹157322 प्रति 10 ग्राम

बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹258091 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹266449 प्रति किलो

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं. बता दें IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement