scorecardresearch
 

Gold Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी के भी घटे दाम, जानें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

सोने और चांदी की कीमत में आज (शुक्रवार) गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की तुलना में आज (शुक्रवार) यानी 07 जुलाई , 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है. आइए जानते हैं 10 ग्राम गोल्ड के रेट में कितने रुपये की गिरावट आई.

Advertisement
X
Gold Price Today
Gold Price Today

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 07 जुलाई, 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 69  हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58531 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 69634 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 999 प्योरिटी वाला (24 कैरेट) शुद्ध सोना 58644 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज (शुक्रवार) सुबह 58531 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है. 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी 7 जुलाई की सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58297 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) आज 53614 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 43898 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 34241 रुपये में आ गया है और 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 69634 रुपये की हो गई है.

10 ग्राम गोल्ड के रेट में कितने रुपये की आई गिरावट?

Advertisement
  शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     58644 58531 113 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      58409 58297 112 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      53718 53614 104 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      43983 43898 85 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      34307 34241 66 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      70815 69634 1181 रुपये महंगी 

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

10 ग्राम गोल्ड का रेट

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement