scorecardresearch
 

सर्राफा बाजार में उछाल, चांदी की कीमत 2 लाख 70 हजार के पार, सोना भी महंगा, देखें आज का रेट

ibjarates, Gold-Silver Update Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, सोना-चांदी के भाव में 19 मई को भी इजाफा देखने को मिला है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
22 कैेरट सोने का रेट 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार (फाइल फोटो- ITG)
22 कैेरट सोने का रेट 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार (फाइल फोटो- ITG)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है. आज फिर 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये के पार पहुंच गई है. जबकि चांदी की कीमत भी बढ़ोतरी के साथ 2 लाख 70 हजार रुपये किलो के पार है.  

ibjarates.com पर 19 मई 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 158271 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145559 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

चांदी का रेट क्या है?

999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज (मंगलवार) सुबह बढ़कर 270221 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 268040 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में चांदी के भाव में काफी उछाल दर्ज किया गया है. 

Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता सोमवार, 18 मई सुबह का रेट सोमवार, 18 मई शाम का रेट मंगलवार, 19 मई सुबह का रेट कितने रुपये महंगा 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     157821 157739 158907  1368 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      157189 157107 158271  1164 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      144564 144489 145569  1080 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      118366 118304 119180  876 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      92325 92277 92961  684 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      266778 268040 270221
 2181 रुपये महंगी

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. यह रेट्स सर्वमान्य हैं. हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement