scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की बढ़ी कीमत, जानें घरेलू बाजार में आज का भाव

Today Gold-Silver Price In India: घरेलू बाजार में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है. आज यानी शुक्रवार को भी दोनों धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रहा. आइए देखते हैं किसकी बढ़ी कीमत और क्या हुआ सस्ता.

Advertisement
X
bjarates.com, Gold Price and Silver Rate today 25th june 2021
bjarates.com, Gold Price and Silver Rate today 25th june 2021

Gold Rate Silver Price Today 25 june 2021: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने में हल्की टूट दर्ज की गई. वहीं, चांदी का भाव बढ़ गया. आज यानी 25 जून को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक दिल्ली के बाजार में 999 शुद्धता वाले 24 कैरट सोना (Gold Price) 151 रुपये की गिरावट के साथ 47065    रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे पिछले दिन सोना 47216 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी (Silver Price) की कीमत 225 रुपये की तेजी के साथ 68348 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले दिन चांदी का बंद भाव 68123 रुपये था.

Todays Gold and Silver Rate In Market: शुक्रवार को बाजार में सोने-चांदी की कीमत...

  शुद्धता  शुक्रवार सुबह का भाव शुक्रवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 47065 47205
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  46877 47016
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  43112 43240
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750  35299 35404
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  27533 27615
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  68348 68467

आज का भाव

सोने चांदी का आज का भाव

गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में हुए उतार चढ़ाव कीमत

गुरुवार की सुबह सोने-चांदी की कीमतों में फिसलन दर्ज की गई थी. हालांकि, शाम होते-होते भाव में इजाफा हो गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक गुरुवार की सुबह सोने की कीमत में 154 रुपये और चांदी की कीमत में 125 रुपये की टूट दर्ज की गई. इस गिरावट के बाद दिल्ली के बाजार में 999 शुद्धता वाले 24 कैरट सोने (Gold Price) की कीमत 47060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले दिन सोना 47214 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, 999 शुद्धता वाली 1 किलो चांदी (Silver Price) का भाव 67866 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. पिछले सत्र में चांदी 67991 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. गुरुवार शाम को सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ, जिसके बाद सोना 156 रुपये और चांदी 297 रुपये मजबूत हो गई.

Advertisement
सोने चांदी का आज का भाव

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.

 

 

Advertisement
Advertisement