scorecardresearch
 

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी ₹11 हजार से अधिक महंगी, सोने का भी बढ़ा भाव, देखें आज का रेट

Gold-Silver Rates Today: 12 मई 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. 23 और 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच है तो वहीं, चांदी की कीमत में भारी इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं आज कितने रुपये महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
X
24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख  51 हजार के पार (File Photo- PTI)
24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार के पार (File Photo- PTI)

भारतीय सर्राफा बाजार में आज (मंंगलवार) फिर सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.  22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 39 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये से अधिक पहुंच है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 12 मई 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 151954 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 18 कैरेट सोने का दाम 88893 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला है. आज (मंगलवार), 12 मई की सुबह चांदी का भाव 2 लाख 67  हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है, जो बीते दिन 2 लाख 56 हजार रुपये था. बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं. वहीं, शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते. 

आइए जानते हैं  बीते दिन यानी 11 मई शाम की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी 

  शुद्धता सोमवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का रेट कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     150362 151954 1592 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      149760 151346 1586 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      137732 139190 1458  रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      112772 113966 1194 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      87962 88893 931 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      256200 267820
11620 रुपये महंगी

बीते दिन यानी 11 मई को क्या था 22-24 कैरेट सोने और चांदी का रेट?

Advertisement

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 150277
  • शाम का रेट- 150362

 
22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  137654
  • शाम का रेट-  137732

 
चांदी की कीमत

  • सुबह का रेट- 255300
  • शाम का रेट- 256200

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement