scorecardresearch
 

चांदी हो गई सस्ती, सोने का भाव भी हुआ कम, जानें गोल्ड-सिल्वर के रेट में आज कितनी आई गिरावट

Gold-Silver Rates Today 28 April 2026: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. चांदी का रेट एक बार फिर अब 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो से भी नीचे आ गया है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत भी 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है. आइए जानते हैं 18-22-24 कैरेट सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
24 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख 50 हजार रुपये से नीचे (फाइल फोटो- ITG)
24 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख 50 हजार रुपये से नीचे (फाइल फोटो- ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर सोना-चांदी की कीमतों में  गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 28  अप्रैल 2026 को जारी रेट्स में सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 149557 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, चांदी का भाव भी अब 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है.

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 148958 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 37 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है.

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

28 April 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता सोमवार, 27 अप्रैल शाम का भाव मंगलवार, 28 अप्रैल सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 151186 149557  1629 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 150581 148958  1623 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  138486 136994  1492 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 113390 112168  1222 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 88444 87491  953 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      243720

238339

Advertisement
  5381 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 27 अप्रैल को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 151495
  • शाम का रेट- 151186

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 138769
  • शाम का रेट-  138486

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement