scorecardresearch
 

चांदी के भाव में ₹3500 से अधिक का उछाल, सोना भी महंगा, जानें 18-22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold-Silver Rates Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 53 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत में भी भारी इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं आज कितने रुपये महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
X
ज्वैलरी बनवाने में GST और मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. (फाइल फोटो- ITG)
ज्वैलरी बनवाने में GST और मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. (फाइल फोटो- ITG)

Gold-Silver Price Today 16 April 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.  22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 53 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है, जो बीते कारोबारी दिन यानी बुधवार (15 अप्रैल) की शाम के समय 1 लाख 52 हजार रुपये के पार था.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 16 अप्रैल 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 153305 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 18 कैरेट सोने का दाम 89683 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिला है. आज (गुरुवार), 16 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव 2 लाख 52 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. जो बीते दिन 2 लाख 50 हजार रुपये से कम था. बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं. वहीं, शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते. 

आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी 

Advertisement
  शुद्धता बुधवार शाम के रेट गुरुवार सुबह का रेट कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     152865 153305 440 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      152253 152691 438 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      140024 140427  403 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      114649 114979 330 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      89426 89683 257 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      249019 252675
3656 रुपये महंगी

बीते दिन यानी 15 अप्रैल को क्या था 22-24 कैरेट सोने और चांदी का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 152949
  • शाम का रेट- 152865

 
22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  140101
  • शाम का रेट-  140024

 
चांदी की कीमत

  • सुबह का रेट- 250855
  • शाम का रेट- 249019

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement