scorecardresearch
 

सोना-चांदी आज फिर महंगा, जानें कीमतों में कितने रुपये का आया उछाल, देखें लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 6 अप्रैल 2026 को फिर सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कितना महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
X
1 लाख 47 हजार के पार 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का रेट (फाइल फोटो- ITG)
1 लाख 47 हजार के पार 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का रेट (फाइल फोटो- ITG)

6 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 47 हजार के पार पहुंच गई है जो बीते कारोबारी दिन यानी 02 अप्रैल की शाम को 1 लाख 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी उछाल आया है.

ibjarates.com पर 6 अप्रैल 2026 को सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 147299 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते कारोबारी दिन 146021 रुपये था. जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 135468 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. जबकि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. ऐसे में 3 अप्रैल को गुड फ्राईडे की छुट्टी और 4-5 अप्रैल को शनिवार-रविवार की वजह से रेट्स जारी नहीं किए गए थे.

Gold-Silver Prices Today 06 April 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता गुरुवार, 2 अप्रैल सुबह का रेट गुरुवार, 2 अप्रैल शाम का रेट सोमवार, 6 अप्रैल सुबह का रेट कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     145507 146608 147891  1283 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      144924 146021 147299  1278 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      133284 134293 135468  1175 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      109130 109956 110918  962 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      85122 85766 86516  750 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      224660 227813 231028
3215  रुपये महंगी

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement