scorecardresearch
 

सोने की चमक पड़ी फीकी! लगातार तीसरे दिन गिरा रेट, चांदी आज भी महंगी, जानें गोल्ड-सिल्वर प्राइस

Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) फिर लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है. जबकि चांदी का भाव बढ़ा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना अभी भी 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी की कीमत भी 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा है. आइए जानते हैं सोना-चांदी की कीमत.

Advertisement
X
24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट अभी भी 1 लाख 50 हजार के पार (फाइल फोटो-ITG)
24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट अभी भी 1 लाख 50 हजार के पार (फाइल फोटो-ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) फिर सोना सस्ता हुआ है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 अप्रैल को मामूली गिरावट के बाद भी शुद्ध सोने की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव भी 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है.  

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट सोने का रेट ₹138370 से गिरकर ₹138008 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, चांदी की कीमत 240596 रुपये से बढ़कर अब 240890 रुपये किलो तक पहुंच गई है. ऐसे में सोना-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव आया है.

24 April 2026 Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

  शुद्धता गुरुवार शाम का रेट शुक्रवार
सुबह का रेट
कितना सस्ता या महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 151059 150664  395 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 150454 150061  393 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 138370 138008  362 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 113294 112998  296 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 88370 88138  232 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  240596 240890  294 रुपये महंगी

बता दें कि बीते दिन 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह के मुकाबले शाम को सोना-चांदी सस्ता हुआ था. IBJA के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव सुबह 151189 रुपये था, जो शाम के समय गिरावट के साथ 151059 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया था. चांदी का रेट भी 243937 रुपये से गिरकर 240596 रुपये प्रति किलो तक आ गया था.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं.

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement