scorecardresearch
 

कच्चे तेल के भाव नरम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों का ये है हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. इधर, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधनों के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया.

Advertisement
X
बुधवार को भाव स्थिर
बुधवार को भाव स्थिर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • दोनों ईंधनों के दाम में फेरबदल नहीं
  • मंगलवार को घटे थे डीजल के दाम
  • पेट्रोल में आठ दिन से बदलाव नहीं

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन कच्चे तेल के भाव में नरमी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता है. सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है.

इससे पहले मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन कटौती की लेकिन पेट्रोल के भाव में स्थिरता का सिलसिला जारी रहा. मंगलवार को डीजल देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया था. लगातार पांच दिनों की कटौती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 65 पैसे प्रति लीटर घट चुका है जबकि सितंबर में अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की कीमत में 2.93 रुपये लीटर गिरावट आई है.

ये है बुधवार की रेट लिस्ट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल का दाम क्रमश: 70.63 रुपये, 74.15 रुपये, 77.04 रुपये और 76.10 रुपये प्रति लीटर पर है. इसी तरह, चारों महानगरों में भी पेट्रोल के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है और यह क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

Advertisement

कच्चे तेल का हाल

इस बीच, कच्चे तेल में दो दिनों की तेजी के बाद फिर नरमी आई है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के दिसंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.61 फीसदी की नरमी के साथ 42.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. 


 

Advertisement
Advertisement