scorecardresearch
 

पहले बेचने की थी होड़.. अब आई तगड़ी उछाल, 15% चढ़े ये स्‍टॉक्‍स!

सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी आई है. आज VST Industries के शेयर 15 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गए. इसके साथ ही बाकी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही.

Advertisement
X
सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में अच्‍छी तेजी. (Photo: Pixabay)
सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में अच्‍छी तेजी. (Photo: Pixabay)

शेयर बाजार में कुछ कंपनियों के स्‍टॉक में तगड़ी उछाल देखने को मिली है. ये कंपनियां सिगरेट बनाती और बेचती हैं. शुकवार को इनके शेयर तेजी से चढ़े और 15 फीसदी ऊपर चढ़कर कारोबार करते हुए दिखाई दिए. यह तेजी तब आई है, जब एक तंबाकू कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. 

16 अप्रैल को सिगरेट बनाने वाली कंपनी VST Industries Ltd ने मार्च तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 120% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है. यह मुनाफा पिछले साल के ₹53 करोड़ से बढ़कर ₹116.7 करोड़ हो गया.

इसके रेवेन्यू में साल-दर-साल 30.9% की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले साल की इसी अवधि के ₹349 करोड़ से बढ़कर ₹457 करोड़ हो गया. EBITDA पिछले साल की इसी अवधि के ₹69.5 करोड़ के मुकाबले ₹208 करोड़ रहा. EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 19.9% ​​से बढ़कर 45.6% हो गया. 

TOTAL नामक सिगरेट बेचने वाली इस कंपनी का नेट सिगरेट रेवेन्‍यू 921 रुपये से बढ़कर 1,151 करोड़ रुपये हो गया. सिगरेट ऑपरेशन से इसका रेवेन्‍यू 631 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले तिमाही के इसी अवधि में 337 करोड़ रुपये था. 

Advertisement

बिना प्रोसेस किए गए तंबाकू से होने वाली आय 58 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 116 करोड़ रुपये थी. Q4FY26 में सिगरेट की औसत बिक्री 667 मिलियन यूनिट प्रति माह रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 647 मिलियन यूनिट थी. 

शेयरों में आई शानदार तेजी 
इस नतीजे के बाद पूरी तंबाकू सेक्‍टर की कंपनियों के शेयरों में हरियाली छा गई. VST Industries Ltd के शेयर 15 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ गए. ITC कंपनी के शेयर में करीब 2 फीसदी की तेजी आई. इसके साथ ही गॉडफ्रे फिलिप्‍स के शेयरों में भी 6% की तेजी रही. 

VST के शेयरों की बात करें तो इसने अभी तक निवेशकों को सिर्फ 78 फीसदी का ही रिटर्न दिया है, जबकि पांच और 3 साल के दौरान इसने 10 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है. एक साल के दौरान यह शेयर अभी भी 10 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, छह महीने में इसमें 5 फीसदी की तेजी रही है.

गौरतलब है कि शुक्रवार को भले ही नतीजे आने के बाद इन शेयरों में तेजी आई है, लेकिन सरकार ऐसे उत्‍पादों पर टैक्‍स बढ़ाती रही है, जिस कारण इनके शेयर अक्‍सर दबाव में दिखे हैं. फरवरी के दौरान भी सरकार ने तंबाकू  उत्‍पादों पर टैक्‍स बढ़ा दिया था, जिस कारण इनके शेयरों में बड़ी गिरावट आई है 

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने योग्‍य वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement