scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

लिस्‍ट होते ही Crash हुआ ये स्‍टॉक, 20 फीसदी गिरा शेयर का भाव

20% डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट
  • 1/6

बीएसई पर आज एक शेयर लिस्‍ट होते ही भारी गिरावट पर कारोबार करने लगा. यह कंपनी घरेलू इस्तेमाल से लेकर जरूरत के मुताबिक इंडस्ट्रीज के लिए गद्दे बनाती है. कंपनी का नाम शैम फोम है, जो एक SME सेक्‍टर की कंपनी है. मंगलावार को इसके शेयर 20 फीसदी डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट हुए. 
 

कितना सब्‍सक्राइब हुआ ये आईपीओ
  • 2/6

कितना सब्‍सक्राइब हुआ ये आईपीओ
इस कंपनी के आईपीओ को कुल 2 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब किया गया था. आईपीओ के तहत ₹130 के भाव पर शेयर जारी किए गए थे, लेकिन आज BSE SME पर इसकी ₹104.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को प्रॉफिट नहीं हुआ, बल्कि उनकी पूंजी 20 फीसदी गिर गई. गिरावट पर लिस्टिंग के बाद यह शेयर (Sham Foam Share) और भी नीचे आ गया और 101 पर कारोबार करने लगा.  

Sham Foam IPO की पूरी डिटेल 
  • 3/6

Sham Foam IPO की पूरी डिटेल 
शैम फोम का ₹40 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 अगस्त तक खुला रहा. इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.40 बुक हुआ था. रिटेल निवेशकों ने इसे 2.62 गुना सब्सक्राइब किया था. इस आईपीओ को 10 रुपये के फेस वैल्‍यू वाले 31.14 लाख नए शेयर जारी हुए. 

Advertisement
क्‍या बनाती है ये कंपनी? 
  • 4/6

क्‍या बनाती है ये कंपनी? 
शैम फोम, फोम, गद्दे और आराम देने वाले दूसरे घरेलू प्रोडक्ट्स बनाती है. इसके अलावा यह इंडस्ट्रियल ग्रेड के भी पीयू फोम बनाती है, जिनका इस्तेमाल फर्नीचर, कपड़े, स्पोर्ट्स गुड्स और ऑटोमोटिव समेत कई कारोबार में उपयोग होता है. इसके गद्दे फेदरफ्रेश और रेस्टिविया ब्रांड के तहत बिकते हैं.

कितने शहर में कारोबार
  • 5/6

कितने शहर में कारोबार
यह कंपनी प्रोडक्ट डिजाइन और इंजीनियरिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और कस्टमर एंगेजमेंट तक सबकुछ मैनेज करती है. यह बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे शहरों में प्रोडक्‍ट्स भेजती है. 

कंपनी का प्रदर्शन
  • 6/6

कंपनी का प्रदर्शन
कंपनी की आर्थिक प्रदर्शन काफी अच्‍छा दिखा है. वित्त वर्ष 2024-26 में इसका नेट प्रॉफिट सालाना करीब 71 फीसदी बढ़कर 8.65 करोड़ और टोटल इनकम करीब 12 फीसदी के सीएजीआर से 92.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. मार्च 2026 तिमाही के आखिर में कंपनी पर 3.99 करोड़ रुपये का कुल कर्ज था. वहीं रिजर्व और सरप्‍लस में 12.74 करोड़ रुपये थे.  

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement