बिहार के शिवहर में मुहर्रम को लेकर मुस्लिमों के ही दो अखाड़ों में भिड़ंत हो गई जिसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे से हमले के बाद पत्थरबाजी हुई. दोनों ही अखाड़े के लोग मुहर्रम की प्रैक्टिस कर रहे थे और इसी दौरान रास्त देने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था जो बाद में हिंसक हो गया. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है जिसमें कई आरोपियों को नामजद किया गया है.