पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग में अग्निशमन विभाग ने एक बार फिर फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच की है. इससे पहले 7 जून को हुई जांच में फायर स्टेयर, स्प्रिंकलर, डिटेक्टर और पंप हाउस जैसी कई खामियां पाई गई थीं, जिसके बाद सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया था...ताजा निरीक्षण के अनुसर- जरूरी मानकों का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. फायर स्टेयर का निर्माण अधूरा है और स्प्रिंकलर और डिटेक्टर सिस्टम भी ऑटोमैटिक नहीं हो पाए हैं.