scorecardresearch
 

तेजस्वी के 'नालायक' वाले बयान पर हंगामा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया पलटवार

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वह (पीएम मोदी) बिहार में रोड शो कर रहे हैं. लेकिन हमने जॉब शो किया है और हम आगे भी जॉब शो करेंगे. वे डरे हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने एनडीए नेताओं को लेकर विवादास्पद बयान भी दिया.

Advertisement
X
तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी (फाइल फोटो- पीटीआई)
तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी (फाइल फोटो- पीटीआई)

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वह (पीएम मोदी) बिहार में रोड शो कर रहे हैं. लेकिन हमने जॉब शो किया है और हम आगे भी जॉब शो करेंगे. वे डरे हुए हैं, क्योंकि इस बार बिहार चौंकाने वाले नतीजे दे रहा है. तेजस्वी ने कहा कि 'एक दिन में तीन-तीन रैली और रोड शो क्यों करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां बीजेपी या एनडीए में सब 'नालायक' लोग हैं, अब इनको इसलिए आना पड़ रहा है क्योंकि ये डरे हुए हैं.'

तेजस्वी के इस विवादास्पद बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरे परिवार में एक लायक व्यक्ति तो है नहीं. लालूजी ने खुद पूरे बिहार को निकम्मा बना दिया है. उन्हें ये बात पहले पिताजी से पूछना चाहिए.

उधर, चिराग पासवान ने भी तेजस्वी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये तेजस्वी की बौखलाहट की निशानी है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग भाषा की मर्यादा पूरी तरीके से भूलते जा रहे हैं. आप कार्यशैली पर सवाल उठाएं. राजद के लोगों की भाषा और यही कल्चर रहा है. दूसरे को गाली गलौज करना, दूसरे को अपमानित करना, अपनी गलत छुपाने के लिए दूसरे पर व्यक्तिगत प्रहार करना ही आरजेडी की कार्यशैली रही है.

तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जो समय पर पढ़ाई-लिखाई पूरी नहीं कर पता है, उसे 'नालायक' संतान कहा जाता है. बिहार के लिए खलनायक कौन है यह बताने की जरूरत है क्या?  बिहार की जनता पिछले 20 वर्षों से खलनायक की पहचान कर चुकी है और 2024 में भी यह सिलसिला जारी रहेगा.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट- शुभम निराला)
Live TV

Advertisement
Advertisement