scorecardresearch
 

'पत्नी को तलाक दो, तुम सिर्फ मेरे हो', प्रेमिका ने की जिद्द, तो टीचर ने उठाया खौफनाक कदम

बिहार के समस्तीपुर में बीपीएससी शिक्षक तरुण कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने एक महिला शिक्षक पर शादी के दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया है. तरुण की 2017 में शादी हुई थी और 2023 में वह शिक्षक बने थे. प्रेम प्रसंग को लेकर घर में विवाद बढ़ता गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर हर पहलू की जांच की जा रही है.

Advertisement
X
पति तरुण कुमार के साथ पत्नी राइमा प्रसाद. Photo ITG
पति तरुण कुमार के साथ पत्नी राइमा प्रसाद. Photo ITG

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बीपीएससी शिक्षक की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतक की पहचान तरुण कुमार के रूप में हुई है, जिन्होंने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. इस मामले में परिजनों ने एक महिला शिक्षक पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. प्रेमिका ने कहा, 'पत्नी को तलाक दो, तुम सिर्फ मेरे हो'. प्रेमिका की जिद पर टीचर ने अपनी जान दे दी.

जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार की शादी वर्ष 2017 में वैशाली निवासी राइमा प्रसाद से हुई थी. दोनों ने तय किया था कि नौकरी मिलने के बाद ही परिवार बढ़ाएंगे. लंबे संघर्ष के बाद 2023 में दोनों ने बीपीएससी टीआरई-1 परीक्षा पास कर शिक्षक की नौकरी हासिल की. तरुण की पोस्टिंग मुजफ्फरपुर में और पत्नी की समस्तीपुर के केशोपट्टी गांव में हुई.

बताया जा रहा है कि पत्नी के स्कूल के पास रहने के दौरान तरुण की मुलाकात उसी स्कूल में कार्यरत एक महिला शिक्षक से हुई, जो नालंदा की रहने वाली है. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया. परिजनों के अनुसार, महिला शिक्षक तरुण पर शादी के लिए दबाव बना रही थी.

कई बार समझाने के बाद भी नहीं बनी बात
इस संबंध को लेकर घर में विवाद बढ़ने लगा. मृतक के पिता अभिनव कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी. यहां तक कि पत्नी राइमा प्रसाद ने भी समझौते के तहत साथ रहने की बात कही, लेकिन महिला शिक्षक तलाक की जिद पर अड़ी रही. इस दौरान एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें शादी को लेकर दबाव की बात कही जा रही है.

Advertisement

बताया जाता है कि लगातार तनाव और दबाव के चलते तरुण कुमार ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. परिजनों के आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

वहीं मृतक के पिता ने संबंधित महिला शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement