scorecardresearch
 

4 पैर, 2 सिर और एक पेट, अनोखे जुड़वां बच्चे को देख लोग हैरान, आपस में जुड़ा है शरीर

बिहार के सासाराम में एक महिला ने अनोखे जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है. जुड़वां बच्चों का शरीर एक दूसरे से जुड़ा हुआ है. डॉक्टरों की टीम ऐसे बच्चे के जन्म लेने से हैरान है. हालांकि, बच्चे जीवित हैं और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. डॉक्टर का कहना है कि ये बच्चे जुड़वां हैं और उनके शरीर किसी विकृति के कारण आपस में जुड़ गए हैं.

Advertisement
X
सासाराम में अनोखे जुड़वां बच्चों का जन्म
सासाराम में अनोखे जुड़वां बच्चों का जन्म

सासाराम के चेनारी नगर पंचायत के एक निजी अस्पताल में एक मह‍िला ने शनिवार को शरीर से जुड़े अनोखे जुड़वां बच्चे को जन्म दिया. इन बच्चों के दो अलग-अलग सिर हैं. हाथ और पैर भी दो-दो हैं. सिर्फ दोनों का पेट आपस में जुड़ा हुआ है. ऐसे बच्चे के जन्म होने पर अस्पताल में देखने वालों की भीड़ जुट गई. कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा तो, कुछ भगवान का अवतार बता रहे हैं.

प्रखंड क्षेत्र की मल्हीपुर गांव निवासी शांतु पासवान की पत्नी प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार की रात चेनारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. सुबह 11 बजे उसने एक अनोखे जुड़वां बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म होते ही नर्सों और चिकित्सकों के बीच चर्चा शुरू हो गयी. 

दोनों बच्चों का आपस में जुड़ा है पेट
नर्सों ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि बच्चे सामान्य नहीं है बल्कि एक अनोखे हैं. अनोखे जुड़वां बच्चों के जन्म लेने की बात पूरे अस्पताल में फैल गई. देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जुट गई.लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे थे. बच्चे को देखने के लोगों की भीड़ बढ़ ही रही थी. दोनों बच्चों का एक ही पेट है.

सुरक्षित हैं दोनों बच्चे
अभी तक शरीर से जुड़े जुड़वां बच्चे सुरक्षित हैं. हालांकि परिजन बड़े डॉक्टर को दिखाने के लिए दूसरे डॉक्टर से संपर्क में है. बच्चों के पिता शांतु पासवान ने कहा कि दोनों बच्चे सुरक्षित हैं. ऐसे बच्चे के जन्म से डॉक्टरों की टीम हैरान है. इस तरह से जुड़े हुए बच्चे का जन्म ऑपरेशन के जरिए हुआ. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Boy With Two Head and Three Hand: रतलाम में महिला ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

अनोखे जुड़वां को देख डॉक्टर भी हैरान
डॉक्टर का कहना है कि इस तरह के बच्चे कम समय तक ही जीवित रह पाते हैं. पेट में कम जगह होने की वजह से खाल जुड़ जाती है और बच्चा पनप नहीं पाता है. इसी वजह से इस प्रकार के बच्चों का जन्म होता है. बच्चे को सासाराम के सदर अस्पताल के SNSU वार्ड में भर्ती कराया गया. फिर उसके बाद पटना रेफर कर दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement