scorecardresearch
 

आ गया ऑफरोडिंग का बादशाह! लॉन्च हुई Isuzu की धांसू लाइफस्टाइल पिक-अप D-Max V-Cross

Isuzu D-Max V-Cross को कंपनी ने कुल 3 वेरिएंट में पेश किया है. इसमें कंपनी ने कुछ हल्के और स्मार्ट बदलाव किए गए हैं, जिससे ये लाइफस्टाइल पिक-अप पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर है. खास बात यह है कि अब यह पिक-अप केवल 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ ही मिलेगी.

Advertisement
X
Isuzu D-Max V-Cross पिक-अप केवल 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ ही उपलब्ध होगी. Photo: isuzu.in
Isuzu D-Max V-Cross पिक-अप केवल 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ ही उपलब्ध होगी. Photo: isuzu.in

भारत में लाइफस्टाइल पिक-अप सेगमेंट में नए मॉडल की एंट्री हुई है. जापानी कार निर्माता कंपनी Isuzu ने अपनी लोकप्रिय पिक-अप Isuzu D-Max V-Cross का नया अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. नए अवतार में यह पिक-अप डिजाइन, फीचर्स और मैकेनिकल बदलावों के साथ पहले से ज्यादा दमदार बनकर आई है. खास बात यह है कि अब यह पिक-अप केवल 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ ही मिलेगी, क्योंकि कंपनी ने 4x2 वेरिएंट को बंद कर दिया है.

आकर्षक लुक और पावरफुल इंजन से लैस नई D-Max V-Cross की कीमत 25.50 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 30.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह गाड़ी सीधे तौर पर Toyota Hilux को टक्कर देती है.

क्या बदला है?

नई D-Max V-Cross का ओवरऑल शेप पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ हल्के और स्मार्ट बदलाव किए गए हैं. आगे की तरफ अब ज्यादा बोल्ड ग्रिल दी गई है, जिसके नीचे ब्लैक फिनिश वाला हिस्सा जोड़ा गया है. बंपर को भी नया लुक मिला है, जिसमें पहले की तरह ज्यादा क्लैडिंग नहीं है और फेक स्किड प्लेट हटा दी गई है. साइड प्रोफाइल में नए 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. वहीं, ब्लैक व्हील आर्च और साइड क्लैडिंग को हटाकर गाड़ी को ज्यादा क्लीन लुक दिया गया है.

Advertisement
Isuzu D-Max V-Cross
Isuzu D-Max V-Cross को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. Photo: isuzu.in

मॉडर्न केबिन

केबिन के अंदर इस बार साफ तौर पर बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है. पहले मिलने वाली 9 इंच की स्क्रीन की जगह अब 10.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. यह वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. डैशबोर्ड और दरवाजों पर नए कॉन्ट्रास्ट ट्रिम्स दिए गए हैं, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम लगता है. टॉप वेरिएंट Z Prestige में रूफ माउंटेड आठ स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है.

इस पिक-अप में पहले जैसा ही 1.9 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 161 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. ग्राहकों के पास 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रहेगा. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि, अब सभी वेरिएंट में फोर व्हील ड्राइव (4WD) स्टैंडर्ड कर दिया गया है. इसके अलावा सभी ट्रिम्स में ऑटो लॉकिंग डिफरेंशियल दिया गया है, जिससे ऑफ-रोड कैपबेलिटी और बेहतर हो जाती है.

Isuzu D-Max V-Cross
Isuzu D-Max V-Cross आमतौर पर ऑफरोडिंग और कैंपिंग के लिए मशहूर है. Photo: isuzu.in

सेफ्टी फीचर्स

नई V-Cross में सेफ्टी और कंवीनियंस फीचर्स को भी बेहतर किया गया है. अब इसमें 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. इससे शहर में रोजमर्रा की ड्राइविंग के साथ-साथ ऑफ-रोडिंग के दौरान भी गाड़ी चलाना आसान हो जाता है. नए फीचर्स और दमदार 4x4 सेटअप के साथ यह पिक-अप ग्राहकों को एक प्रीमियम लाइफस्टाइल एसयूवी का ऑप्शन देती है.

Advertisement

2026 Isuzu D-Max V-Cross को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. इनमें वी-क्रॉस मैलुअल जेड, वी-क्रॉस मैलुअल जेड प्रेस्टीज और वी-क्रॉस मैलुअल जेड ऑटोमेटिक प्रेस्टीज शामिल है. इसकी शुरुआती कीमत 25.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 30.28 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है.  
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement