फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रेट पार करने का इंतजार कर रहे जहाजों के साथ पाकिस्तान ने अपना खेल खेलना शुरू कर दिया है. दरअसल, ईरान ने पाकिस्तान को अपना मित्र देश बताते हुए कहा है कि उसके 20 जहाज होर्मुज पार कर सकते हैं. पाकिस्तान के इन जहाजों को भारी-भरकम टोल भी नहीं देना होगा जिन्हें अब ईरान ने जहाजों से वसूलना शुरू किया है.