ईरान के राष्टट्रपति मसूद पेजेशकियन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन कॉल पर बात की है. ये बातचीत मध्यपूर्व में बढ़ते संघर्ष पर हुई. पुतिन ने क्षेत्र में तुरंत हिंसा रोकने और कूटनीतिक समाधान अपनाने की जरूरत पर जोर दिया है. साथ ही हाल ही में हमलों में मारे गए लोगों के लिए संवेदना भी व्यक्त की.