अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों के बाद होर्मुज से तेल-गैस टैंकरों की आवाजाही करीब-करीब ठप हैं. अब यूक्रेन ने भी ईरान के होर्मुज मॉडल को हथियार बनकार रूस के खिलाफ बड़ा हमला बोला है. एजोव सागर में यूक्रेन अपने ड्रोन से जहाजों को निशाना बना रहा है, ठीक वैसे ही जैसे- होर्मुज में ईरान कर रहा है. यूक्रेन के हमलों के चलते रूस को अपने जहाजों की आवाजाही रोकनी पड़ी है. तो क्या समुद्री रास्ते अब जंग का सॉफ्ट टारगेट बन गए है?