बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से पीएम मोदी ने मुलाकात की. पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है. दोनों नेताओं ने बिश्केक में द्विपक्षीय बैठक की. मोदी SCO समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे हैं. पेजेश्कियान भी समिट में हिस्सा लेने के लिए बिश्केक में मौजूद हैं.