रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ताजा बयान दिया है. उन्होनें कहा है कि यूक्रेन को पश्चिम से मिल रहे समर्थन पर रूस रोक लगाएगा. अमेरिका, यूक्रेन को खुफिया और सैन्य सहायता दे रहा है. लावरोव ने सीधे अमेरिका पर युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि ये लड़ाई तभी रूकेगी जब एक विश्वसनीय समाधान सुनिश्चित होगा.