रूसी सेना का यूक्रेनी इलाकों पर बड़ा हमला... यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि सूमी और जापोरिज्जिया में रिहायशी इमारतों, बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है. सूमी में हुए हमले में 11 लोग घायल, जापोरिज्जिया में एक बच्चे समेत 6 लोगों के घायल होने की खबर है. जवाब में यूक्रेन ने भी रूसी इलाकों पर ड्रोन हमला किया है. 6 महीने के बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हुई.